Viral Video: ट्रेन के डिब्बे को ही समझ बैठा हाईवे, भारी भीड़ में दौड़ा दी बाइक, लोग बोले- मूर्खों की कमी नहीं

Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Jun 2025 1:41 PM

विज्ञापन
Viral Video Boy doing Bike stunt in Train
Viral Video Boy doing Bike stunt in Train

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री रेलवे कोच में आराम से बैठे हैं, तभी एक युवक अचानक बाइक लेकर कोच के अंदर आ जाता है. वह कोच के अंदर ही बाइक चलाना शुरू कर देता है.

विज्ञापन

Viral Video: आज कल सोशल मीडिया पर सबको वायरल होने का चस्का लगा है. वायरल होने की होड़ में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक चलती हुई ट्रेन में बाइक लेकर स्टंट करता नजर आ रहा है. यह नजारा देखकर लोग हैरान हो गए और सुरक्षा के संबंध में कई सवाल उठने लगे हैं.

वीडियो में युवक बिना किसी डर के खुद की और दूसरों की जान खतरे में डालते हुए रील बना रहा है. जैसे ही यात्रियों ने बाइक चलाते हुए उस युवक को देखा, उनके होश उड़ गए और वे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसे आरा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. आइए विस्तार से जानते है क्या था पूरा मामला.

ट्रेन में दौड़ाई बाइक 

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार है. बिना अपनी और दूसरों की परवाह किए बगैर लोग रील बनाने के चकार में उलटी सीधी हरकतें करने लगते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पैसेंजर ट्रेन के भीतर बाइक चलाते हुए रील बनाता नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन में अन्य यात्री मौजूद हैं और युवक बिना किसी चिंता के स्टंट कर रहा है. न तो उसे अपनी सुरक्षा की परवाह है और न ही यात्रियों की.

यह भी देखें: Viral Video: भारत को ऐसे ही नहीं कहते जुगाड़ू देश, बंदे ने कार को ही बना डाला गन्ने के जूस का ठेला, देखें वीडियो

देखें वीडियो 

वीडियो में देखा सकता है कि यात्री रेलवे कोच के अंदर शांति से बैठे हुए हैं. तभी अचानक एक लड़का कोच के भीतर बाइक पर बैठा हुआ दिखाई देता है. यह दृश्य काफी हैरान कर देने वाला होता है. जैसे ही लड़का बाइक की रफ्तार बढ़ाने लगता है, कोच में मौजूद यात्री डर जाते हैं. लड़के को बाइक स्टार्ट करते देख वहां मौजूद लोग घबरा कर अपनी सीट छोड़ तेजी से इधर-उधर भागने लगते हैं. यह पूरा दृश्य इतना चौंकाने वाला है कि किसी का भी होश उड़ सकता है.

Viral Video: लोगों ने क्या कहा

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. जहां कुछ लोग इसे मजाकिया मानकर बस एक मिम वीडियो समझ रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा “पल्सर है भाई कुछ भी हो सकता है.”, दूसरे ने इसपे टिप्पणी करते हुए कहा “बिहार में गंवारों की कोई कमी नहीं है.” तीसरे ने लिखा “यही कारण है कि बिहार में मेट्रो नहीं चल रही.”

यह भी देखें: Viral Video: सीमेंट-बालू की जगह ठेकेदार ने AI से बना दी पक्की सड़क, इंजीनियर को बेवकूफ बनाकर पास कराया बिल!

यह भी देखें: Viral Video: मात्र 180 मीटर के सफर के लिए दीदी ने बुला लिया OLA, वजह जानकर रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola