UPI पेमेंट हो रहा है बार-बार फेल? इन 5 तरीकों से करें प्रॉब्लम सॉल्व

UPI Payment Failed
UPI: अगर UPI पेमेंट करने में परेशानी हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सर्विस डाउन या अन्य तकनीकी कारणों से ऐसी समस्याएं आ सकती हैं. ऐसे में, दोबारा UPI पेमेंट करने से पहले इन पांच तरीकों को अपनाकर समस्या का समाधान करने की कोशिश करें.
भारत में डिजिटल भुगतान का सबसे बड़ा हिस्सा UPI के पास है. ऐसे में, सेवा में किसी भी तरह की रुकावट यूजर्स के लिए फेल हुए भुगतान या अटकी हुई लेनदेन का कारण बन सकती है. कई बार UPI चालू होने के बावजूद ऑनलाइन लेनदेन में दिक्कतें आती हैं. अगर आपको भी यूपीआई भुगतान में समस्या हो रही है, तो आज हम आपको छह उपाय बताएंगे जिससे आपकी लेनदेन को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद कर सकते हैं.
UPI पेमेंट से पहले चेक कर लें इंटरनेट कनेक्शन
अक्सर, कमजोर इंटरनेट कनेक्शन के कारण यूपीआई भुगतान में बाधा आ सकती है. किसी भी लेन-देन से पहले यह चेक कर लें कि आपके फोन में मजबूत सिग्नल हो. आप अपने इंटरनेट की गति भी जांच सकते हैं. यदि सिग्नल होने के बावजूद कनेक्टिविटी समस्या आ रही है, तो एक बार एयरप्लेन मोड को सक्रिय करके फिर से बंद करें. यह प्रक्रिया आपके फोन की कनेक्टिविटी को रीफ्रेश कर सकती है और संभावित लेन-देन समस्याओं से बचने में मदद कर सकती है.
लेनदेन में तय सीमा का रखें ध्यान
अगर आपका यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो रहा है, तो इसकी वजह दैनिक लेनदेन सीमा पार होना हो सकती है. NPCI के नियमों के मुताबिक, यूजर्स प्रतिदिन अधिकतम 1 लाख रुपये तक का UPI भुगतान कर सकते हैं. हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में यह सीमा 5 लाख रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा, अगर आप नया डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले 24 घंटे के भीतर आपका UPI लेनदेन 5,000 रुपये तक ही सीमित रहेगा.
यह भी पढ़े: Train Ticket Rule: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब काउंटर से खरीदे गए टिकट को कर सकेंगे ऑनलाइन कैंसिल
छोटे भुगतान के लिए UPI Lite का उपयोग करें
NPCI ने 2022 में UPI Lite सेवा शुरू की थी, जिससे यूजर्स बिना UPI PIN के रोजाना ₹2,000 तक दो बार लेनदेन कर सकते हैं. यह सुविधा छोटे लेनदेन के लिए डिजाइन की गई है और Paytm, PhonePe सहित कई मोबाइल ऐप्स पर उपलब्ध है. UPI Lite के माध्यम से यूजर्स ₹4,000 तक का भुगतान आसानी से कर सकते हैं, बिना बैंक सर्वर पर निर्भर हुए और बिना किसी अतिरिक्त झंझट के.
सर्वर समस्याओं से सतर्क रहें
यूपीआई ऐप या बैंक सर्वर में तकनीकी दिक्कतों के कारण भी भुगतान फेल हो सकता है. ऐसी स्थिति में, किसी अन्य ऐप या बैंक खाते का उपयोग करें. यदि अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, तो कुछ समय इंतजार करने के बाद दोबारा प्रयास करें.
UPI पिन चेक या रीसेट करें
भुगतान करते समय सही यूपीआई पिन दर्ज करना न भूलें. यदि आप अपना पिन भूल गए हैं, तो आप इसे अपने एटीएम कार्ड डिटेल्स या बैंक खाता नंबर का उपयोग करके आसानी से रीसेट कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










