UPI Down: एक बार फिर देश भर में यूपीआई सेवा हुई ठप, ऑनलाइन पेमेंट करने में आई दिक्कत

Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Apr 2025 1:58 PM

विज्ञापन

UPI Down

UPI Down: यूपीआई यूजर्स को सेवाओं तक पहुंचने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने रियल टाइम में आउटेज की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर यूपीआई से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराई हैं.

विज्ञापन

UPI Down: शनिवार सुबह एक बड़ी तकनीकी समस्या के चलते पूरे भारत में यूपीआई (UPI) सेवाएं बाधित हो गई, जिससे डिजिटल लेन-देन करने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह अचानक आई खराबी उस यूपीआई सेवा को प्रभावित कर रही है, जो आम लोगों और व्यापारिक संस्थानों के लिए पैसे भेजने और प्राप्त करने का एक अहम माध्यम है. इस गड़बड़ी के कारण कई यूजर्स भुगतान नहीं कर सके, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियां और व्यवसाय प्रभावित हुए.

डाउनडिटेक्टर (DownDetector) की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक इस समस्या को लेकर लगभग 1,168 शिकायतें दर्ज की गई. इनमें गूगल पे (Google Pay) उपयोगकर्ताओं द्वारा 96 और पेटीएम (Paytm) यूजर्स द्वारा 23 समस्याएं रिपोर्ट की गई.

यह भी पढे़: UPI पेमेंट हो रहा है बार-बार फेल? इन 5 तरीकों से करें प्रॉब्लम सॉल्व

NPCI ने दिया अपडेट 

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्वीकार किया है कि वर्तमान में यूपीआई में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, जिसके चलते कुछ लेन-देन विफल हो रहे हैं. एनपीसीआई ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए काम जारी है और जल्द ही अपडेट दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने इस असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है.

पहले भी हो चूका है UPI Down

इससे पहले 26 मार्च को सबसे बड़ी तकनीकी खराबी देखने को मिली थी, जब विभिन्न UPI ऐप्स के यूजर्स करीब 2 से 3 घंटे तक सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सके थे। इस बाधा को लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), जो UPI की निगरानी करता है, ने तकनीकी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया था। इस दौरान आम UPI यूजर्स से लेकर व्यापारियों तक को लेन-देन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola