Pixel 10a से iPhone 17e तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये नए फोन
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Feb 2026 12:41 PM
अपकमिंग स्मार्टफोन्स
Upcoming Smartphones: अगर आप बजट में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते आपको कई ऑपशन्स मिलने वाले हैं. क्योंकि, इस हफ्ते भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं. ये अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप नहीं, बल्कि मिड-रेंज सेगमेंट के ऐसे डिवाइस हैं, जो ज्यादातर खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. आइए जानते हैं अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में.
Upcoming Smartphones: फरवरी का तीसरा हफ्ता मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास रहने वाला है. चाहे आप Google का क्लीन Android एक्सपीरियंस चाहते हों, Vivo की प्रीमियम डिजाइन, Infinix का स्टाइलिश बजट ऑप्शन या Apple का नया किफायती iPhone हर सेगमेंट में आपको एक ऑप्शन मिलने वाला है. 18 से 20 फरवरी के बीच में भारत में गूगल से लेकर वीवो तक के नये मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं.
Google Pixel 10a
18 फरवरी को Google भारत में अपना नया अपकमिंग मॉडल Pixel 10a लॉन्च करने जा रहा है. यह स्मार्टफोन Flipkart एक्सक्लूसिव होगा. डिजाइन कि बात करें, तो यह Pixel 9a जैसा ही दिखता है. इसमें भी फ्लैट एज और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेंगे. लीक्स के अनुसार, इसमें Tensor G4 चिपसेट, 6.2-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले (120Hz), 48MP+ 3MP ड्यूल रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा और 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh बैटरी मिल सकती है. यह Android 16 के साथ आएगा.
Infinix Note Edge
Infinix Note Edge भी 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह भी Flipkart पर अवेलेबल रहेगा. यह पहले ही ग्लोबली लॉन्च हो चुका है, इसलिए अब भारत में इसकी कीमत का इंतजार है, जो 25,000 रुपये से कम हो सकती है. इसमें 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (1.5K, 120Hz), 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा. MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 50MP ड्यूल कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh बैटरी और Android 16 पर बेस्ड XOS 16 सॉफ्टवेयर इसकी खासियत है.
Vivo V70 Series
Vivo V70 Series भारत में 19 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. इस सीरीज में दो मॉडल V70 और V70 Elite शामिल हैं. दोनों में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले (120Hz, 5,000 निट्स), 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh बैटरी और OriginOS 6 मिलेगा. हालांकि, परफॉर्मेंस के लिए V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, तो वहीं V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 मिलेगा. दोनों फोन IP68/IP69 रेटिंग और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे.
iPhone 17e
iPhone भी अपना नया मॉडल iPhone 17e भारत में 19 फरवरी को लॉन्च कर सकता है. हालांकि, आईफोन ने अब तक ऑफिशियल डेट कन्फर्म नहीं किया है. यह किफायती iPhone मॉडल Dynamic Island फीचर के साथ आ सकता है. इसमें 6.1-इंच OLED डिस्प्ले (60Hz), 48MP सिंगल रियर कैमरा और A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: ₹25,000 से कम के बेस्ट स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










