UIDAI ने बताया- 20 घंटे बंद रहेगा आधार कार्ड से जुड़ा ऑनलाइन काम, वजह भी जान लीजिए
Aadhaar Card: कैसे पता करें आधार असली है या नकली?
UIDAI Maintenance Alert: यूआईडीएआई ने माईआधार पोर्टल और एमआधार ऐप पर 27 जुलाई से 28 जुलाई तक शेड्यूल मेंटनेंस की घोषणा की है. जानिए किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और क्या करें यूजर्स
UIDAI Maintenance Alert: अगर आप इस वीकेंड आधार कार्ड से जुड़े कोई ऑनलाइन काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. UIDAI ने माईआधार पोर्टल और एमआधार ऐप पर शेड्यूल मेंटनेंस की घोषणा की है, जो 27 जुलाई दोपहर 12 बजे से लेकर 28 जुलाई सुबह 8 बजे तक चलेगा. इस दौरान e-Aadhaar डाउनलोड, PVC आधार ऑर्डर करने जैसी कई अहम सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी. यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि कोई भी जरूरी काम इस निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
शेड्यूल मेंटनेंस टाइमलाइन: 27 जुलाई दोपहर 12 बजे से 28 जुलाई सुबह 8 बजे तक
कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?
- ई-आधार डाउनलोड
- पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर
- आधार लॉक/अनलॉक
- बायोमेट्रिक्स लॉक/अनलॉक
- ऑनलाइन अड्रेस अपडेट
- वर्चुअल आईडी (VID) जेनरेशन.
UIDAI का बयान
शेड्यूल मेंटनेंस टाइमलाइन: 27 जुलाई दोपहर 12 बजे से 28 जुलाई सुबह 8 बजे तक. इस दौरान माईआधार पोर्टल और एमआधार ऐप पर तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिससे सेवाओं में रुकावट आ सकती है. UIDAI ने असुविधा के लिए खेद जताया है.
क्या है शेड्यूल मेंटनेंस एक्टिविटी?
यह एक पूर्व निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया है, जिसमें सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अपडेट्स और सुधार किए जाते हैं। इसका उद्देश्य सेवाओं को और अधिक तेज़ और सुरक्षित बनाना है.
यूजर्स के लिए सलाह
अगर आप आधार से जुड़ा कोई ऑनलाइन कार्य करने की सोच रहे हैं, तो इसे मेंटनेंस से पहले पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की रुकावट न हो.
Aadhaar Card Instant Loan: आधार कार्ड का यह छिपा हुआ फीचर घर बैठे दिलाता है इंस्टैंट लोन, जानिए
Aadhaar के बारे में जरूरी खबर! तुरंत नहीं किया यह काम, तो नंबर हो जाएगा बंद, प्रॉसेस है आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










