Technical Guruji या Carry Minati! यूट्यूब कमाई के मामले में कौन दे रहा किसे मात? जानें पूरी जानकारी

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 May 2025 5:31 PM

विज्ञापन

Technical Guruji vs Carry Minati

Technical Guruji (गौरव चौधरी) और Carry Minati (अजेय नागर) भारत के प्रमुख यूटूबर्स में शामिल हैं, जो अपनी जबरदस्त कमाई के लिए जाने जाते हैं. हालांकि दोनों की कमाई के स्रोत और कंटेंट का अंदाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है.

विज्ञापन

Technical Guruji vs Carry Minati: यूट्यूब की दुनिया में भारत के दो सबसे चर्चित नाम हैं टेक्निकल गुरुजी (गौरव चौधरी) और कैरी मिनाटी (अजय नागर). दोनों ने अपनी अनोखी और अलग शैली के कंटेंट से करोड़ों दर्शकों को आकर्षित किया है और यूट्यूब के माध्यम से अच्छी-खासी कमाई भी की है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि इन दोनों में से कौन यूट्यूब से सबसे अधिक कमाता है? आइए, जानते हैं टेक्निकल गुरुजी और कैरी मिनाटी की आमदनी, चैनल की ग्रोथ और उनके जीवनशैली से जुड़ी कुछ खास बातें.

Technical Guruji vs Carry Minati: किसके कितने हैं सब्सक्राइबर

टेक्निकल गुरुजी के मुख्य यूट्यूब चैनल पर वर्तमान में 23.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. इसके अतिरिक्त, उनका एक और यूट्यूब चैनल ‘Gaurav Chaudhary’ नाम से है, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं. अपने चैनल के माध्यम से गौरव जटिल तकनीकी शब्दों को इतनी सहजता से समझाते हैं कि आम लोग भी उन्हें आसानी से समझ सकें. वे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, कैमरा और अन्य गैजेट्स पर ईमानदार रिव्यू और राय देते हैं. हर प्रोडक्ट की खूबियों और खामियों को स्पष्ट रूप से बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Carry Minati: कभी यूट्यूबर बनने के लिए छोड़ी थी पढ़ाई, आज है करोड़ो की कमाई, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वहीं, कैरी मिनाटी के यूट्यूब चैनल पर 44.9 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जिससे वह भारत के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले यूट्यूबर्स में शामिल हो गए हैं. अगर व्यूज की बात करें तो कैरी मिनाटी के वीडियो पर अब तक 4 अरब से अधिक व्यूज आ चुके हैं. टेक्निकल गुरुजी का चैनल भी व्यूज के मामले में काफी लोकप्रिय है और किसी से पीछे नहीं है.

Technical Guruji vs Carry Minati: कमाई के मामले में कौन है आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक्निकल गुरुजी की कुल अनुमानित संपत्ति लगभग 360 करोड़ रुपये बताई जाती है. यूट्यूब से होने वाली आय के अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न बिजनेस से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं. उनके पास लगभग 60 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर भी है. गौरव दुबई में एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी भी चलाते हैं, जो दुबई पुलिस को अपनी सेवाएं प्रदान करती है.

दूसरी ओर, कैरीमिनाटी की अनुमानित संपत्ति 13 करोड़ से लेकर 78 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. उनकी आय के मुख्य स्रोत यूट्यूब विज्ञापन, ब्रांड डील्स और लाइव परफॉर्मेंस हैं. कमाई के इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरुजी, कैरीमिनाटी से कहीं अधिक कमाते हैं.

Technical Guruji vs Carry Minati: लक्सरी लाइफस्टाइल 

टेक्निकल गुरुजी वर्तमान में दुबई में रहते हैं और उनके पास 11 लग्जरी कारों के साथ-साथ लगभग 60 करोड़ रुपये की कीमत का शानदार घर भी है. दूसरी ओर, कैरी मिनाटी फरीदाबाद में रहते हैं और उनका घर पूरी तरह से हाईटेक सुविधाओं से लैस है, जिसमें एक म्यूजिक स्टूडियो और एडिटिंग सेटअप शामिल है. अगर लोकप्रियता की बात करें तो कैरी मिनाटी युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जबकि टेक्निकल गुरुजी अपने टेक्नोलॉजी से जुड़े कंटेंट के कारण न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola