भारत-पाक में जंग छिड़ने से पहले अभी खरीद लें ये जरूरी गैजेट्स, नहीं रुकेगा कोई भी काम

tech tips
Tech Tips: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला कर दिया है. इसी बीच आज पूरे देश भर में मॉक ड्रिल करवाया जाएगा. ऐसे में कल को युद्ध जैसी स्थिति होती है तो आपके पास ये जरूरी गैजेट्स होने जरूरी हैं.
Tech Tips: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 6 मई की आधी रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दिया है. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगर कल को युद्ध जैसी स्थिति होती है तो फिर इस आपात स्थिति में कौन से गैजेट आपके काम आने वाले हैं. आज हम कुछ ऐसे गैजेट्स कि बात करेंगे जो युद्ध जैसे हालात में आपके लिए ‘साइलेंट सोल्जर्स’ का काम करेंगे.
यह भी पढ़ें: OpenAI बनाना चाहती है दुनिया के लिए एक ‘ब्रेन’, CEO सैम ऑल्टमैन ने कह दी बड़ी बात
सोलर पावर बैंक | Solar Power Bank
युद्ध जैसे हालात में बिजली की आपूर्ति ज्यादातर ठप रहती है. ऐसे में अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से कनेक्ट रहने के लिए फोन और टॉर्च जैसे जरूरी सामान को चार्ज रखना एक बड़ी परेशानी हो सकती है. ऐसे जरूरी समय के लिए फोन-टॉर्च चार्ज करने के लिए आपके पास एक सोलर पावर बैंक होना चाहिए. सोलर पावर बैंक को चार्ज करने के लिए आपको बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसए आप सूर्य कि रोशनी से चार्ज कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर आसानी से फोन और टॉर्च जैसे जरूरी गैजेट्स चार्ज कर सकते हैं. अच्छी क्वालिटी का सोलर पावर बैंक खरीदने पर आपको 10 हजार से 20000mAh की बैटरी मिल जाएगी. साथ ही सोलर पावर बैंक में आपको USB पोर्ट के साथ-साथ डिजिटल डिस्प्ले और टॉर्च जैसे अच्छे खासे फीचर्स भी मिल जाते हैं. एक छोटा सा सोलर पावर बैंक आपके कई सारे गैजेट्स को चार्ज रखेगा और आपकी कनेक्टिविटी को बनाए रखेगा.
हैन्ड क्रैंक रेडियो | Hand Crank Radio
युद्ध का असर इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क पर भी पड़ता है. ऐसे दौर में सारी जरूरी सूचनाएं रेडियो पर ही सरकार देती है. ऐसे में अपने पास एक रेडियो रखना समझदारी का काम है. आजकल ऐसे रेडियो भी आ गए हैं जिन्हें आपको चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसी स्थिति में हैन्ड क्रैंक रेडियो (Hand Crank Radio) आपके लिए सबसे बगेस्ट ऑप्शन है. हैन्ड क्रैंक रेडियो में एक खास मकैनिज्म होता है, जिसे हाथ से घुमा कर ही आप ही चार्ज कर सकते हैं. इस रेडियो की मदद से आप सरकार की जरूरी सूचना, मौसम की जानकारी, सुरक्षा निर्देश जैसी जरूरी सूचनाएं सुन सकते हैं. छोटे होने के कारण इसे आप अपने जेब में भी रख सकते हैं. मुश्किल समय में जानकारी लेने के लिए रेडियो एक अच्छा ऑप्शन है.
टैक्टिकल फ्लैशलाइट | Tactical Flashlight
आपात स्थिति में सबसे ज्यादा कामगार टॉर्च होता है. लेकिन आम टॉर्च से कहीं ज्यादा टैक्टिकल फ्लैशलाइट मजबूत और अच्छी होती है. आम टॉर्च के मुकाबले टैक्टिकल फ्लैशलाइट की रोशनी भी ज्यादा तेज होती है. कुछ टैक्टिकल फ्लैशलाइट्स वाटरप्रूफ के साथ-साथ बैटरी सेविंग मोड, SOS मोड और स्टन मोड होते हैं. साथ ही एलुमिनियम से बने होने के कारण गिरने से इनके टूटने का डर भी नहीं होगा.
मल्टीटूल | Multi tool
आपात स्थिति में हमेशा एक मल्टीटूल साथ रखना चाहिए. मल्टीटूल में कैंची, चाकू, ओपनर, प्लास और स्क्रूड्राइवर जैसी कई चीजें होती हैं. छोटे साइज में होने के कारण यह आराम से आपके पॉकेट में भी आ जाएगा. स्टेनलेस स्टील के बने होने के कारण इसे आराम से फोल्ड या अनफोल्ड किया जा सकता है. ऐसे आपातकालीन स्थिति में इन चीजों का साथ में होना जरूरी है.
पोर्टेबल स्टोव | Portable Stove
युद्ध जैसी स्थिति में गैस या बिजली की सुविधा नहीं ही की बराबर होती है. ऐसे में पोर्टेबल स्टोव आपके काम आ सकता है. इस छोटे पोर्टेबल गैस स्टोव का इस्तेमाल आप इमरजेंसी में खाना बनाने के लिए कर सकते हैं. इसमें आप बच्चों के लिए आराम से दूध गर्म या चाय आराम से बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ChatGPT पर अब लल्लो-चप्पो बंद, OpenAI ने वापस लिया अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










