Tata iPhone Manufacturing: पेगाट्रॉन से आईफोन प्लांट खरीद सकता है टाटा समूह

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Apr 2024 7:12 AM

विज्ञापन

Tata iPhone Manufacturing : टाटा ग्रुप भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में अपनी क्षमताएं बढ़ा रहा है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले साल नवंबर में बेंगलुरु में ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन का आईफोन प्लांट खरीदा था.

विज्ञापन

Tata iPhone Manufacturing: भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ रही है और ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि दुनियाभर में पॉपुलर आईफोन का निर्माण भारत में और बढ़नेवाला है. खबर है कि आईफोन बनाने वाली ऐपल की सप्लायर पेगाट्रॉन, भारत में अपना आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट टाटा ग्रुप को बेचने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इसके लिए बातचीत अंतिम दौर में है. इस डील के तहत, तमिलनाडु में चेन्नई के पास इस प्लांट को ऑपरेट करनेवाले जॉइंट वेंचर में टाटा ग्रुप 65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने के मूड में है.

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ऑपरेट करेगी यूनिट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप इस जॉइंट वेंचर को अपनी यूनिट टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिये ऑपरेट करेगा. ताइवान की पेगाट्रॉन के इस प्लांट में लगभग 10,000 वर्कर्स हैं और यह लगभग 50 लाख आईफोन्स की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग करने में सक्षम है. बता दें कि टाटा ग्रुप भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में अपनी क्षमताएं बढ़ा रहा है. टाटा ग्रुप इस दिशा में जल्द ही एक बड़ी डील कर सकता है. ऐपल की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पेगाट्रॉन के भारतीय प्लांट में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बातचीत कर रही है. यह सौदा जुलाई-अगस्त तक पूरा हो सकता है.

iPhone 16: बड़े अपग्रेड के साथ आ रहा नया आईफोन, ये है लेटेस्ट अपडेट

टाटा ने इससे पहले खरीदी विस्ट्रॉन की आईफोन यूनिट

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले साल नवंबर में बेंगलुरु में ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन की आईफोन यूनिट को खरीदा था. भारत में पेगाट्रॉन की फैक्टरी में आईफोन 12 और आईफोन 13 की मैन्युफैक्चरिंग होती है, जिनकी मांग अब कम हो रही है. ऐसे में पेगाट्रॉन के इस प्लांट को टाटा कम कीमत पर अपना बना सकती है. वहीं, उम्मीद यह भी जतायी जा रही है कि ऐपल जब भारतीय परिचालन बढ़ाएगा, तो पेगाट्रॉन और टाटा की विस्ट्रॉन फैक्टरी को फायदा होगा. बता दें कि चेन्नई में फॉक्सकॉन लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स- आईफोन 14 और आईफोन 15 बनाती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola