'Siddaramaiah Passed Away': कन्नड़ पोस्ट काेमेटा ने किया गलत ट्रांसलेट, हुआ अर्थ का अनर्थ, कर्नाटक सीएम ने लगायी फटकार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Jul 2025 3:52 PM

विज्ञापन

Siddaramaiah Passed Away Meta Auto Translation Error

Siddaramaiah Passed Away : Meta Auto Translation Error: मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन टूल ने कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया को लेकर बड़ा ब्लंडर कर दिया. जानिए कैसे एक शोक संदेश ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप

विज्ञापन

‘Siddaramaiah Passed Away’: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी चूक सामने आई है. मेटा के ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन टूल ने एक शोक संदेश का गलत अनुवाद कर उन्हें ‘मृत’ घोषित कर दिया. यह पोस्ट मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा फेसबुक पर डाली गई थी, जिसमें वरिष्ठ अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया था.

सोशल मीडिया पर फैला भ्रम

मूल कन्नड़ पोस्ट का अंग्रेजी अनुवाद कुछ इस प्रकार आया:“Chief Minister Siddaramaiah passed away yesterday multilingual star, senior actress B. Took darshan of Saroja devi’s earthly body and paid his last respects.” इस अनुवाद ने सोशल मीडिया पर भ्रम फैला दिया और लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई.

Siddaramaiah passed away : meta auto translation error / facebook screengrab

ऑटो-ट्रांसलेशन फीचर को तत्काल सस्पेंड करे मेटा

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस गलती पर तीखी प्रतिक्रिया दी और मेटा से कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन फीचर को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस तरह की गलत जानकारी से जनता को गुमराह किया जा सकता है, खासकर जब बात आधिकारिक संचार की हो.

“भ्रामक और खतरनाक”

सीएम के मीडिया सलाहकार केवी प्रभाकर ने मेटा को एक औपचारिक पत्र लिखकर इस अनुवाद को “भ्रामक और खतरनाक”बताया. उन्होंने मेटा से आग्रह किया कि वह कन्नड़ भाषा विशेषज्ञों के साथ मिलकर अनुवाद की गुणवत्ता सुधारें.

एआई आधारित ट्रांसलेशन टूल्स पर कितना करें भरेसा?

यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि क्या एआई आधारित ट्रांसलेशन टूल्स आधिकारिक और संवेदनशील विषयों के लिए भरोसेमंद हैं. सिद्धारमैया ने जनता से अपील की कि वे मशीन जेनरेटेड अनुवादों को सतर्कता से लें और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से अधिक जिम्मेदारी की अपेक्षा करें.

Google ने AI मोड में जोड़े Gemini 2.5 Pro समेत ये फीचर्स, चुटकी बजाते ही होगा घंटो का काम मिनटों में

WhatsApp पर आपकी ‘वो’ ने मैसेज भेजते ही कर दिया डिलीट? बस ऑन कर दें यह सेटिंग, पता चल जाएगी राज की बात

AI के बाजार में Elon Musk ने उतारी Anime गर्लफ्रेंड, करती है ऐसे-ऐसे काम, जानकर शर्मा जाएंगे आप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola