Samsung Galaxy Unpacked 2025: 9 जुलाई को लॉन्च होंगे Z Fold 7 और Flip 7, इस बार यह चीज होगी खास

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Samsung Galaxy Unpacked July 2025 Samsung Galaxy Unpacked July 2025

Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट 9 जुलाई को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा. जानें Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Fold 7 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डिटेल्स और Galaxy AI इनोवेशन के बारे में.

विज्ञापन

Samsung ने अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की घोषणा कर दी है, जो 9 जुलाई 2025 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा. इस बार का थीम है “The Ultra Experience is Ready to Unfold”, जो इशारा करता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइसेज की नई Ultra सीरीज पेश करने जा रही है.

इवेंट में Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, और Fold 7 Ultra जैसे डिवाइसेज के लॉन्च की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Fold 7 Ultra अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन होगा, जिसमें AI-पावर्ड कैमरा, बेहतर डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स होंगे.

Samsung का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे Samsung की वेबसाइट, YouTube चैनल और Newsroom पर देखा जा सकेगा.

Apple का अगला कमाल, iPhone 17 सीरीज में मिलेंगे ये 5 जबरदस्त अपडेट

Flipkart पर लूट लो ऑफर, Galaxy A35 5G मिल रहा ₹13,000 सस्ता

क्या उम्मीद करें:

Galaxy Z Fold 7: बड़ा इनर डिस्प्ले और बेहतर कैमरा

Galaxy Z Flip 7: नया क्लैमशेल डिजाइन और बड़ा कवर डिस्प्ले

Fold 7 Ultra: AI इंटीग्रेशन के साथ प्रीमियम फोल्डेबल अनुभव.

Samsung का यह इवेंट न केवल फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में एक नया अध्याय शुरू करेगा, बल्कि Galaxy AI के साथ स्मार्टफोन यूजर एक्सपीरियंस को भी एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें: 58,750 रुपये सस्ता हुआ iPhone 16 Pro, यहां है धाकड़ डील, लगाएं मौके पर चौका

यह भी पढ़ें: कहीं आपके फोन में भी तो नहीं छिपा कोई जासूसी ऐप, ऐसे लगाएं पता

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola