Flipkart पर लूट लो ऑफर, Galaxy A35 5G मिल रहा ₹13,000 सस्ता
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Jun 2025 4:21 PM
samsung galaxy a35 5g flipkart offer
Samsung Galaxy A35 5G अब ₹19,999 में Flipkart पर उपलब्ध है. इसमें Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए इस डिवाइस पर मिलने वाले शानदार एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर्स और EMI विकल्पों की पूरी जानकारी. खरीदारी से पहले जानें इसकी पूरी डील और स्मार्टफोन की खास बातें.
Galaxy A35 | Flipkart Offer: टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए खुशखबरी! सैमसंग ने अपने प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A35 5G की कीमत में भारी छूट दी है. यह फोन, जो अपने लॉन्च के समय ₹32,999 में उपलब्ध था, अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ₹19,999 में मिल रहा है. यानी सीधे ₹13,000 की बचत.
इस शानदार ऑफर के तहत ग्राहक Flipkart Axis Bank कार्ड के जरिये अतिरिक्त ₹500 का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं. इतना ही नहीं, पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹15,300 तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है, जो इस सौदे को और भी फायदेमंद बना देता है.
Galaxy A35 5G के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Galaxy A35 5G में है:-
6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
पावरफुल Exynos 1380 प्रॉसेसर
12GB RAM और 256GB स्टोरेज
50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
Android 15 के साथ 6 साल तक सॉफ़्टवेयर अपडेट का वादा
यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है, जो एक भरोसेमंद, प्रदर्शन-प्रधान और लंबे समय तक अपडेट मिलने वाला फोन चाहते हैं.
OnePlus 13 vs OnePlus 13s vs OnePlus 13R: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही?
₹20,000 के अंदर मिल रहे हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन, जानिए कौन-सा है आपके लिए बेस्ट?
डील कैसे पाएं?
Flipkart पर लॉग इन करें
Samsung Galaxy A35 5G सर्च करें
अपने पिन कोड के अनुसार उपलब्धता चेक करें
एक्सचेंज विकल्प और EMI ऑफर्स का लाभ उठाएं
भुगतान से पहले Cashback और बैंक ऑफर लगाना न भूलें.
यह डील क्यों खास है?
टेक मार्केट में इस तरह की छूट आमतौर पर पुराने मॉडल्स पर दी जाती है, लेकिन Galaxy A35 5G एक नया और पॉपुलर मॉडल है, जिसकी इस कीमत पर उपलब्धता इसे एक “वैल्यू फॉर मनी” स्मार्टफोन बनाती है.
12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप स्मार्टफोन, पावर यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन
आईफोन खरीदना दुबई में अच्छा या भारत में फायदेमंद, जानिए कहां है बेहतर डील?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










