Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च से पहले आये लीक डिटेल्स, कैमरा ले सेकर UI तक, जानें क्या मिलेगा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
Samsung Galaxy S26

सैमसंग गैलेक्सी S26 लीक्स 2026

Samsung Galaxy S26 सीरीज के डिजाइन, कैमरा, Android 16 और लॉन्च टाइमलाइन की बड़ी लीक जानकारी सामने आई. जानें 2026 फ्लैगशिप में क्या होगा नया

विज्ञापन

Samsung Galaxy S26: सैमसंग की अगली फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 सीरीज को लेकर शुरुआती टेस्ट फर्मवेयर से जो जानकारी सामने आई है, उसने टेक जगत में हलचल मचा दी है. One UI 8.5 के शुरुआती बिल्ड से निकले इन संकेतों ने साफ कर दिया है कि कंपनी 2026 में बड़े बदलावों से ज्यादा स्मार्ट रिफाइनमेंट पर दांव लगाने वाली है.

डिजाइन में फोल्डेबल DNA की झलक

लीक रेंडर्स बताते हैं कि Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra तीनों मॉडल अब सैमसंग के फोल्डेबल फोन जैसी कैमरा भाषा अपनाते दिखेंगे. पीछे की तरफ अलग-अलग गोल कैमरा कटआउट एक हल्के से उभरे मॉड्यूल पर रखे होंगे, जिससे फोन का लुक पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और प्रीमियम महसूस होगा. Ultra मॉडल में इस बार बॉक्सी फ्रेम को थोड़ा नरम किया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने का अनुभव और आरामदायक होने की उम्मीद है.

Android 16 और One UI 8.5 का दमदार कॉम्बो

सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि Galaxy S26 सीरीज सीधे Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ लॉन्च होगी. नये इंटरफेस में स्मूद एनिमेशन, बेहतर मल्टीटास्किंग और गहरी AI इंटीग्रेशन जैसे अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. लॉकस्क्रीन कस्टमाइजेशन, विज़ुअल पर्सनलाइजेशन और डिवाइस-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी को भी और मजबूत किया जाएगा.

प्रॉसेसर और कैमरा में बड़ा उछाल

हार्डवेयर डिटेल्स पूरी तरह सामने नहीं आये हैं, लेकिन माना जा रहा है कि S26 सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल होगा, जबकि कुछ मार्केट्स में Exynos वेरिएंट भी मिल सकता है. Ultra मॉडल में कैमरा हार्डवेयर और कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड की चर्चा है, जिससे यह 2026 के कैमरा-किंग की दौड़ में आगे रह सके.

लॉन्च टाइमलाइन और भारत में संभावित कीमत

सैमसंग अपने पारंपरिक शेड्यूल के अनुसार फरवरी 2026 के Unpacked इवेंट में Galaxy S26 सीरीज पेश कर सकता है. भारत में कंपनी इस बार कीमतों को iPhone 17 सीरीज के मुकाबले ज्यादा आक्रामक रखने की रणनीति अपना सकती है.

7,400mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ OnePlus 15R का जमेगा जलवा

28,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 FE, साल के आखिरी सेल में Flipkart दे रहा जबरदस्त ऑफर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola