S24 Ultra से लेकर OnePlus 13R तक, Amazon Sale खत्म होने से पहले इन डील्स पर कर लें हाथ साफ, फिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Oct 2025 2:52 PM
सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा
Amazon Sale आज रात खत्म होने वाली है. ऐसे में अगर आप भी बजट में बढ़िया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो फिर आपके पास बस आज रात तक का मौका है. ऐसे में आज हम आपको यहां सैमसंग से लेकर कई स्मार्टफोन पर मिल रहे बजट डील्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप अपनी पसंद का स्मार्टफोन खरीद सकते हैं.
ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर चल रहे Amazon Great Indian Festival Sale का आज लास्ट दिन है. आज दिवाली के साथ-साथ ये सेल भी खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास आखिरी मौका बजट में धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन को खरीदने का. दरअसल, अमेजन सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G से लेकर कई सारे स्मार्टफोन्स पर अच्छी डील मिल रही है. जिससे आप बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं. यहां हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए फायदे का सौदा होने वाला है.
80 हजार से कम में मिल रहा Samsung Galaxy S24 Ultra 5G
अगर आप सैमसंग लवर हैं, तो फिर आपके लिए ये डील सही है. क्योंकि, Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के 12GB+256GB वेरिएंट पर अमेजन 41% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इस फोन की कीमत 1,34,999 रुपये से घटकर सीधे 79,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड पर आपको 1500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप इसे और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं.

Realme GT 7 पर मिल रहा 28% तक का डिस्काउंट
अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं, तो फिर Realme GT 7 आपके लिए बेस्ट डील हो सकता है. Realme GT 7 के 8GB+256GB वेरिएंट पर अमेजन 28% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस फोन को आप 45,999 रुपये की जगह 32,998 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा HFDC क्रेडिट कार्ड पर 650 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है.

40 हजार से कम हुई OnePlus 13R की कीमत
अगर आप एक ऑल-राउंडर फोन की तलाश में हैं, तो OnePlus 13R भी एक बढ़िया ऑप्शन है. इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB वेरिएंट पर अमेजन 16% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इस फोन को आप 44,999 रुपये की जगह 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड पर आपको 2000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे इस मॉडल को आप और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

25 हजार से कम में मिल रहा OnePlus Nord CE5
बजट स्मार्टफोन की लिस्ट में OnePlus Nord 5 भी एक अच्छा ऑप्शन है. अमेजन सेल में इस मॉडल के 8GB+128GB वेरिएंट पर 4% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस फोन को आप 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड पर 1750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे इसे आप और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

30 हजार से कम हुआ iQOO Neo 10R 5G
बजट स्मार्टफोन की लिस्ट में iQOO Neo 10R 5G भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस मॉडल के 8GB+256GB वेरिएंट पर 21% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस मॉडल को आप 33,999 रुपये की जगह 26,998 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस मॉडल पर आपको 2500 का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे इस मॉडल को आप कम दाम में खरीद सकते हैं.

OnePlus 15 की भारत में लॉन्च पक्की, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










