Samsung ने मार्किट में उतारा अपना नया बजट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा 5000mAh बैटरी
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Oct 2025 4:12 PM
Samsung Galaxy M17
Samsung Galaxy M17: Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है. इसमें 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है और इसका 50MP का कैमरा शानदार फोटो लेने में मदद करता है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गयी है. आइए डिटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत.
Samsung Galaxy M17 5G: सैमसंग ने आज यानी 10 अक्टूबर को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. फोन का नाम है Galaxy M17 5G. फोन को दो अलग-अलग कलर वेरिएंट्स में उतारा गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है. आइए डिटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और प्राइस के बारे में.
Samsung Galaxy M17 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy M17 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है. इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गयी है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus से भी प्रोटेक्ट किया गया है.
यह फोन Samsung के Exynos 1330 चिपसेट से लैस है, जिसमें 8GB तक RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. अगर जरूरत हो तो MicroSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाई भी जा सकती है. यह फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 के साथ आता है
कैमरों की तरफ आएं तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ है, इसके अलावा 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है, जो डिस्प्ले के ऊपर टियरड्रॉप कटआउट में रखा गया है.
कंपनी का कहना है कि इस फोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 ओएस अपडेट मिलेंगे. सैमसंग का नया बजट स्मार्टफोन Galaxy M17 5G 5000mAh बैटरी के साथ आता है और यह 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसके अलावा, फोन IP54 रेटिंग के साथ सेफ है. Galaxy M17 5G दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. पहला Moonlight Silver और दूसरा Sapphire Black.
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत भारत में सबसे कम वेरिएंट (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) के लिए 12,499 रुपये से शुरू होती है. इसके ऊपर वाले वेरिएंट्स में 6GB और 8GB RAM वाले मॉडल शामिल हैं, जिनकी कीमतें 13,999 और ₹15,499 हैं. कंपनी ने कहा है कि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 4GB, 6GB और 8GB वेरिएंट्स को क्रमशः ₹11,999, ₹13,499 और ₹14,999 में खरीद सकते हैं. यह फोन 13 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसे आप Amazon, कंपनी की वेबसाइट और कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Realme का नया Game of Thrones Edition हुआ लॉन्च, ड्रैगन डिजाइन वाला बैक पैनल बदलेगा रंग
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा वाला Realme 15x 5G लॉन्च, घंटों पानी में रहने के बाद भी नहीं होगा खराब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










