Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, खरीदते वक्त मिलेगा ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट, देखें कीमत-खासियत

Updated:
विज्ञापन

रेडमी नोट 17 5G (फोटो: mi.com)

Redmi Note 17 5G भारत में ₹27,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है. फोन में 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी मिलती है. इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होगी.

विज्ञापन

Redmi ने भारत में अपना नया Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है. चीन में एंट्री करने के कुछ हफ्तों बाद अब यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी आ गया है. खास बात यह है कि भारत में लॉन्च हुआ मॉडल लगभग उन्हीं फीचर्स के साथ आया है, जो चीन में पेश किए गए थे. अगर आप नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए अब बिना देर किए जानते हैं आखिर इस फोन में हमें क्या खास देखने को मिलता है.

Redmi Note 17 5G की कीमत

Redmi Note 17 5G को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसके बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, इसका टॉप मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 30,999 रुपये रखी गई है. कंपनी कस्टमर्स को खास ऑफर भी दे रही है. SBI, Axis Bank और Kotak क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

बिक्री की बात करें तो Redmi Note 17 5G की पहली सेल भारत में 12 अगस्त से शुरू होगी. इसे Amazon और Xiaomi के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे. इस फोन को आप Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे.

ये भी पढ़ें: 949 रुपये में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1000mAh बैटरी और हिंदी बोलने वाला Voice Assistant भी मिलेगा

Redmi Note 17 5G के फीचर्स

  • इसमें Android 16 पर बेस्ड Xiaomi का नया HyperOS 3 मिलता है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 4 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.
  • डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का Full HD+ AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देता है. इसकी स्क्रीन 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंचती है. 
  • फोन की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला है, जबकि HydroTouch 2.0 फीचर गीले या हल्के गीले हाथों से भी स्क्रीन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है.
  • फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. 
  • मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 8GB रैम मिलती है, जबकि 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मौजूद है. अगर इतना स्टोरेज भी कम पड़े, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
  • फोन लंबे समय तक यूज करने पर भी ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और 10,416 sq mm ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है. 
  • वहीं, धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए यह हैंडसेट IP65 रेटिंग के साथ आता है.
  • फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा 2x डिजिटल जूम के साथ आता है. इसके साथ एक दूसरा कैमरा भी मिलता है, हालांकि कंपनी ने उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. 
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लेकर आ रही है Realme, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए कई फीचर्स


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola