7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लेकर आ रही है Realme, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए कई फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

Realme 16x 5G (Photo: Realme India)

Realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 7,000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलेंगे.

विज्ञापन

Realme अपना नया Realme 16x 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. टीजर में फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई फीचर्स सामने आ गए हैं. यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने कन्फर्म की है कि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 256GB तक स्टोरेज मिलेगी. आइए अब जरा डिटेल में जान लेते हैं इस फोन में हमें और क्या खास देखने को मिलने वाला है.

कब लॉन्च होगा Realme 16x 5G? 

Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16x 5G को 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले ही कंपनी और Flipkart ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. यह स्मार्टफोन Endurance Brown और Glory White जैसे दो रंगों में आएगा. 

Realme 16x 5G के कन्फर्म फीचर्स

  • टीजर के मुताबिक, फोन के पीछे वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की दमदार बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आएगी.
  • कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें 156.2 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है, जबकि गेमिंग के लिए यह करीब 9 घंटे का बैकअप देगी. 
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ 14GB तक रैम (डायनेमिक रैम सहित) और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जाएगा. 
  • फोन में Realme का इन-हाउस Flux Engine भी मिलेगा. ये परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने में मदद करेगा.
  • Realme 16x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 5,300 sq mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा. इसके अलावा, बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी अपना GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी देगी.
  • कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन को IP65 रेटिंग मिलेगी. इसके साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेजिस्टेंस भी मिलेगा. इससे हल्के-फुल्के झटकों और गिरने की सिचुएशन में भी फोन ज्यादा सेफ रहेगा. 
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें AI सपोर्ट वाला 50MP का रियर कैमरा दिया जाएगा. वहीं, AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Flipkart Freedom Sale से पहले Motorola फोन की कीमतों पर उठे सवाल, टिप्स्टर ने कहा- डिस्काउंट सिर्फ दिखावा?


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola