Redmi Note 14 Series की नये रंग में धमाकेदार वापसी, जानें कीमत और खरीदने के फायदे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jul 2025 3:42 PM

विज्ञापन

redmi note 14 pro series champagne gold colour option

Redmi ने Note 14 Pro 5G और Note 14 Pro+ 5G को नए Champagne Gold कलर में लॉन्च (Redmi Note 14 Series New Color Launch) किया है. जानिए कीमतें, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी. दमदार कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ Redmi की यह पेशकश एक बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव का वादा करती है.

विज्ञापन

Redmi Note 14 Series New Color: रेडमी ने भारत में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro+ 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G का नया Champagne Gold कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ये दोनों डिवाइसेज पहले ही दिसंबर 2024 में लॉन्च किए गए थे, लेकिन अब नए आकर्षक लुक के साथ वापस आए हैं. डिवाइस के शैंपेन गोल्ड वेरिएंट की बिक्री Amazon, Flipkart, Xiaomi की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है. नयी रंगीन पेशकश के साथ Redmi ने फिर से बजट प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

Redmi Note 14 Series New Color: कीमत की बात

Redmi Note 14 Pro 5G:

8GBRAM + 128GB स्टोरेज: ₹22,999

8GBRAM + 256GB स्टोरेज: ₹24,999

Redmi Note 14 Pro+ 5G:

8GB + 128GB: ₹27,999

8GB + 256GB: ₹29,999

12GB + 512GB: ₹32,999

ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है.

20 हजार है बजट? तो ये स्मार्टफोन्स आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

नया OPPO K13 5G: जबरदस्त बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले, 20 हजार में कैसा है यह स्मार्टफोन?

Redmi Note 14 Series New Color: स्पेसिफिकेशंस में दम

दोनों फोन्स Android 15 बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलते हैं और 4 वर्षों तक अपडेट का वादा करते हैं. इनमें 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स ब्राइटनेस) दी गई है.

Note 14 Pro+ 5G:Snapdragon 7s Gen 3 प्रॉसेसर

Note 14 Pro 5G: MediaTek Dimensity 7300 Ultra

कैमरा और बैटरी IP68 सर्टिफाइड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दोनों डिवाइसेज में 50MP प्राइमरी कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा है.

Pro+ में 6200mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग

Pro में 5500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग.

Nothing Phone (3): Glyph की ग्लो और नथिंग का शो, ये है 2025 का सबसे स्टाइलिश फोन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola