2026 तक रिचार्ज से होना है टेंशन फ्री, तो Airtel के ये प्लान्स आएंगे काम

Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Nov 2025 8:42 AM

विज्ञापन

एयरटेल एनुअल रिचार्ज प्लान्स

Airtel Annual Recharge Plans: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और हर महीने रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, तो फिर आपके लिए एयरटेल का एनुअल प्लान बेस्ट ऑप्शन है. एनुअल प्लान्स में आपको न सिर्फ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी बल्कि कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का भी फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Airtel Annual Recharge Plans: देश की दूसरी टॉप टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. देश भर में एयरटेल का इस्तेमाल करोड़ों लोग कर रहे हैं. ऐसे में कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा तक कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकें. इन्हीं प्लान्स में एनुअल प्लान्स भी शामिल हैं. एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई सारे एनुअल प्लान लिस्टेड है, जिसमें न सिर्फ साल भर की वैलिडिटी मिल रही है बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा और भी कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं और हर महीने रिचार्ज करने के टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, तो फिर आपके लिए ये एनुअल प्लान्स बेस्ट हैं. आज अगर आप एयरटेल का एनुअल रिचार्ज लेते हैं, तो फिर आप 2026 तक रिचार्ज से छुटकारा पा सकते हैं. यहां देखिए एयरटेल के एनुअल प्लान्स की लिस्ट.

एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 1849 Recharge Plan

अगर आप को बस अपना एयरटेल नंबर एक्टिव रखना है, तो फिर एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्लान आपके लिए सही है. इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, इसमें आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. ये प्लान सिर्फ कॉलिंग प्लान है. इसके अलावा इस प्लान में आपको फ्री हैलोट्यूनस, Perplexity AI Pro का एक्सेस और फ्री स्पैम अलर्ट का फायदा भी मिलेगा.

एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 2249 Recharge Plan

वहीं, अगर आपको ज्यादा डेटा की जगह काम चलाऊ डेटा की जरूरत है, तो फिर एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस प्लान में भी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS के साथ-साथ टोटल 30GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी आपको फ्री हैलोट्यूनस, Perplexity AI Pro का एक्सेस और फ्री स्पैम अलर्ट का फायदा भी मिलेगा.

एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 3599 Recharge Plan

वहीं, अगर आप कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का फायदा भी चाहते हैं, तो फिर एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री 3600 SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा आप उठा सकते हैं. साथ ही अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आप अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में भी आपको फ्री हैलोट्यूनस, Perplexity AI Pro का एक्सेस और फ्री स्पैम अलर्ट का फायदा भी मिलेगा.

एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का सबसे सस्ता एनुअल प्लान कौन-सा है?

एयरटेल का सबसे सस्ता एनुअल प्लान 1849 रुपये वाला है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, लेकिन इसमें डेटा शामिल नहीं है.

2249 रुपये वाले प्लान में कितना डेटा मिलता है?

इस प्लान में टोटल 30GB डेटा की सुविधा मिल रही है.

3599 रुपये वाले एनुअल प्लान में क्या-क्या फायदे हैं?

इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं. साथ ही 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलता है.

क्या इन प्लान्स में OTT या एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं?

हां, सभी एनुअल प्लान्स में आपको फ्री हैलोट्यूनस, Perplexity AI Pro एक्सेस, और फ्री स्पैम अलर्ट की सुविधा मिलती है.

दादा-दादी के नंबर पर कर दें Airtel का ये सस्ता रिचार्ज, फिर बिना रुके 84 दिनों तक होते रहेगी बात

Jio के ये 3 प्लान्स हैं जबरदस्त, मिल रहा डेली 3GB डेटा, साथ में JioHotstar और Netflix का भी मजा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola