पहली सेल में सस्ता हुआ Realme Narzo 90x, 12 हजार में खरीदने का मौका, ऑफर बस 12 घंटे तक
Published by : Shivani Shah Updated At : 23 Dec 2025 12:51 PM
Realme Narzo 90x 5G सेल
Realme Narzo 90x 5G Sale Starts: हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी नार्जो 90x की सेल आज से शुरू हो गई है. आज पहली सेल पर कंपनी 2000 रुपये तक का डिस्काउंट मॉडल पर दे रही है, जिससे आप सस्ते में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर बस 12 घंटे तक के लिए ही है.
Realme Narzo 90x 5G Sale Starts: अगर आप सस्ते में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, आज से Realme Narzo 90x 5G की फर्स्ट सेल शुरू हो गई है. सबसे खास बात तो, आज पहली सेल पर खास ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे आप इस मॉडल को 12 हजार में खरीद सकते हैं. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाले इस Realme Narzo 90x 5G को आप रियलमी के ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं ऑफर्स और मॉडल के फीचर्स के बारे में.
रियलमी नार्जो 90x पर मिल रहा ऑफर
Realme Narzo 90x 5G को दो वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में लॉन्च किया गया है. बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है. मॉडल को दो शेड्स नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू में लॉन्च किया गया है.वहीं, दोनों वेरिएंट्स पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में डिस्काउंट के बाद दोनों वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 13,499 रुपये हो गई है. हालांकि, ये ऑफर सिर्फ 12 घंटों तक के लिए ही है.

रियलमी नार्जो 90x में क्या मिलेंगे स्पेसिफिकेशन?
डिस्प्ले: Realme Narzo 90x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट के साथ 6.80-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल को धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी मिली है.
प्रोसेसर: Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर 6nm MediaTek Dimensity 6300 SoC है, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है और इसमें स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही GPU, RAM और स्टोरेज है.
कैमरा: Narzo 90x 5G के बैक पैनल में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जबकि 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. मॉडल 30fps पर 1080p रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है. इसके अलावा, मॉडल में AI Edit Genie और AI Editor जैसे फीचर्स फोटोग्राफी के लिए दिए गए हैं.
बैटरी: Narzo 90x 5G में 60W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है.
यह भी पढ़ें: 256GB रैम और 7000mAh बैटरी वाला Realme का स्मार्टफोन 20 हजार से कम में, देखें सारी खूबियां
यह भी पढ़ें: Realme के नये बजट गेमिंग फोन की सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले मॉडल पर मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










