Realme 16T 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स से होगा लैस

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :12 May 2026 6:29 PM
विज्ञापन
Realme 16T 5G

रियलमी 16T 5G / फोटो- ट्विटर

Realme अगले हफ्ते भारत में नया Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रही है. स्मार्टफोन में 8000mAh Titan Battery, 45W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Realme भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी नई 5G डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि नया Realme 16T 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन के कई अहम फीचर्स, डिजाइन और बैटरी डिटेल्स का भी खुलासा कर दिया है. Realme 16T 5G, रियलमी 16 सीरीज का चौथा मॉडल होगा. इससे पहले कंपनी Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है.

भारत में कब लॉन्च होगा Realme 16T 5G?

Realme 16T 5G भारत में 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी इस फोन को तीन कलर Starlight Black, Starlight Red और Blue Shade ऑप्शन्स में लॉन्च करेगी.

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम लुक

डिजाइन की बात करें, तो Realme 16T 5G में फ्लैट बैक पैनल दिया जाएगा. इसके पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और सेल्फी मिरर दिया गया है.

फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स होंगे, जबकि लेफ्ट साइड को काफी क्लीन रखा गया है. स्मार्टफोन की थिकनेस 8.8mm होगी.

दमदार प्रोसेसर और Android 16 का मिलेगा सपोर्ट

हाल ही में Realme 16T 5G को Geekbench प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. फोन में कम से कम 8GB RAM, Mali-G57 MC2 GPU और Android 16 सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

8000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी खासियत

Realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery होगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक चल सकता है. कंपनी के मुताबिक, यह 14.3 घंटे तक गेमिंग, 34 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 21.9 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप दे सकता है.

कंपनी का यह भी दावा है कि बैटरी लगभग 7 साल तक इस्तेमाल के बाद भी बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखेगी. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा इसमें बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे.

फिलहाल कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें: भारत में Samsung के रिफर्बिश्ड फोन अब मिलेंगे वारंटी के साथ, कंपनी ने शुरू किया नया प्रोग्राम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola