PM Narendra Modi Phone: पीएम मोदी करते हैं इस खास मोबाइल का इस्तेमाल, जानिए पूरी बात

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Uses Which Phone ?

PM Modi Uses Which Phone ?

PM Narendra Modi Phone: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी नयी-नयी बातों के बारे में जानने की लोगों में उत्सुकता हमेशा बनी रहती है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर, आइए आपको कुछ खास जानकारी प्रदान करते हैं, जैसे कि पीएम मोदी कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं और यह डिवाइस कितने की है-

विज्ञापन

PM Narendra Modi Phone: आज, यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन सा फोन पसंद करते हैं? ऐसे सवाल सिर्फ आपके ही नहीं, कई लोगों के मन में आते होंगे. प्रधानमंत्री कई लोगों से फोन पर बात करते हैं, ऐसे में उनका फोन कौन-सा और कैसा होगा. अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं? अब आपको पता चल जाएगा.

सोशल मीडिया में वर्ल्ड लीडर्स से आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति के मौदान और रियल लाइफ में जितने एक्टिव हैं, सोशल मीडिया में भी उनकी उतनी ही मजबूत उपस्थिति है. ट्विटर एक्स और इंस्टाग्राम सहित पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वह फॉलोअर्स के मामले में वह दुनियाभर के नेताओं से आगे हैं. अपनी कई छोटी-बड़ी एक्टिविटी वह जनहित में सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. ऐसे में यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि पीएम एमोदी कौन सी कंपनी का फोन इस्तेमाल करते हैं.

Pm modi mobile phone

PM मोदी कौन-से फोन का इस्तेमाल करते हैं ?

पीएम मोदी को विदेश यात्राओं और कई अन्य अवसरों पर iPhone का इस्तेमाल करते हुए देखा गया है. आप अगर Apple फैन नहीं हैं, तो यह बात आपको थोड़ा दुखी कर सकती है, क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री को इसी कंपनी के फोन काे प्रयोग करते हुए देखा गया है. बदलते साल के साथ पीएम मोदी के स्मार्टफोन के मॉडल बदलते रहते हैं. जहां साल 2018 में पीएम मोदी को चीन और दुबई की आधिकारिक यात्रा क दौरान iPhone 6 का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था, वहीं पिछले साल के आखिरी महीनों में दुबई में क्लाइमेट चेंज पर आयोजित ग्लोबल लीडर्स के COP28 सम्मेलन में पीएम मोदी iPhone 14 या 15 Pro Max इस्तेमाल करते दिखे. इसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है.

वायरल सेल्फी में दिखा पीएम मोदी का फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक सेल्फी भी इसी मौके पर आयी. दो राष्ट्राध्यक्षों की यह सेल्फी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई. तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फोन पकड़े हुए दिखाई दिये, जो निश्चित रूप से Apple का एक प्रीमियम हैंडसेट है. कयास लगाये जाते हैं कि सिल्वर सफेद रंग का यह फोन iPhone 15 Pro Max हो सकता है. हालांकि आईफोन 14 और आईफोन 15 के बीच थोड़ा भ्रम है, क्योंकि दोनों फोन के लुक में काफी समानता है. आपको मालूम है कि Apple के फोन सिक्योरिटी के मामले में तगड़े होते हैं, जिन्हें हैक या ट्रेस कर पाना बहुत मुश्किल होता है. शायद यही वजह है कि पीएम मोदी इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं.

Pm modi giorgia meloni iphone selfie

PM Modi का खुफिया फाेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत के लिए सैटेलाइट या RAX (रेस्ट्रिक्टेड एरिया एक्सचेंज) फोन का उपयोग करते हैं. इस फोन को ट्रेस या हैक नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह मिलिट्री फ्रीक्वेंसी बैंड पर काम करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी जिस फोन का इस्तेमाल करते हैं, उसका नाम रुद्रा है और इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है. यह एक एंड्रॉयड फोन है, लेकिन इसमें एक विशेष ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जो अत्यंत सुरक्षित है और इसमें कई सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं. सुरक्षा और साइबर हमलों से बचाव के लिए रुद्रा फोन में इन-बिल्ट सिक्योरिटी चिप भी लगी हुई है. राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DEITY) जैसी एजेंसियां इस फोन की सिक्योरिटी को लेकर लगातार निगरानी में मुस्तैद रहती हैं. हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि पीएम मोदी वास्तव में कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि रिपोर्ट्स में हमेशा अलग-अलग बातें सामने आती रहती हैं.

4G – 5G के बाद अब 6G की तैयारी, केंद्रीय मंत्री ने ऐलान पर हर भारतीय को होगा गर्व

iPhone 15 iPhone 14 iPhone 13 Price Cut: iPhone 16 के लॉन्च के बाद गिर गए पुराने मॉडल्स के दाम, ऑफर देख झूम उठेंगे आप

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola