PM Kisan Yojana: आ गया किसान योजना की 20वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इस दिन तक खाते में आ सकते हैं ₹2 हजार रुपये

PM Kisan Yojana 20th Intallment Date
PM Kisan Yojana 20th Installment: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में नई अपडेट सामने आई है. आइए जानते हैं कि किस्त मिलने में देरी क्यों हो रही है और इसे कब तक जारी किया जाएगा.
PM Kisan Yojana: जुलाई का महीना शुरू हो चूका है लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त अभी तक जारी नहीं की गई है. करोड़ों किसान लंबे समय से इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा था कि यह किस्त जून के महीना में जारी किया जा सकता है लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो पाया था.
अब इस संबंध में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. किसानों को अगली किस्त के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जारी होने में अभी कुछ समय और लग सकता है. आइए जानते हैं ये किस्त आने में इतनी देरी क्यों हो रही है और कब तक किसानों के खाते में 2000 रुपये आ सकते हैं.
कब तक आएगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 10 जुलाई के बाद जारी की जा सकती है. हालांकि भारत सरकार ने कभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई के बीच पांच देशों की यात्रा पर हैं. ऐसी संभावना है कि उनकी वापसी के बाद ही प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की जाएगी.
विदेश दौरे पर हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त आमतौर पर देश के प्रधानमंत्री जारी करते हैं. फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पांच देशों के दौरों पर हैं. ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी के भारत लौटने के बाद ही योजना की 20वीं किस्त किसानों को जारी की जा सकती है.
किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
जिन भी किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है उनकी 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) असर पड़ सकता है. जिन किसानों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी CSE केंद्र पर जाकर या अपने मोबाइल से ही ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए.
मोबाइल से e-KYC कैसे करें?
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद e-KYC विकल्प पर क्लिक करें.
- अब आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
- फिर आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें.
- OTP सफलतापूर्वक वेरीफाई होते ही आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी.
Apna Ghar: नेशनल हाईवे पर मिलेगा फ्री AC रूम, बस करना होगा यह छोटा काम, जान लें बुकिंग प्रोसेस
UPI इस दिन होगा ठप! जेब में रख लें पैसे, वरना होटल में धोने पड़ सकते हैं बर्तन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










