ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करना है? प्रोसेस जानने से पहले पढ़ें ये नए नियम

पैन कार्ड (Photo: Airtel)
PAN Card: 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियम बदलने वाले हैं. अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा. आपको एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. अगर आप नया पैन बनवाने या अपडेट करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को पहले समझ लें, ताकि अप्लाई करते समय में कोई दिक्कत न आए.
अगर आपके पास Permanent Account Number (PAN) है या आप नया बनवाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. PAN एक खास अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जिसे भारत का इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) जारी करता है. अब ध्यान देने वाली बात ये है कि 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इसकी जानकारी CSC e-Governance Services India Limited ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए दी है.
ऐसे में अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने या पुराने में कोई अपडेट करने की सोच रहे हैं, तो पहले से इन बदलावों को समझ लेना जरूरी है. आगे हम आपको बताएंगे कि क्या बदलने वाला है और नए नियम लागू होने के बाद आप कैसे आसानी से PAN कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
नए PAN कार्ड नियम 2026: जानिए क्या-क्या बदलाव हुए
- अब सिर्फ Aadhaar के सहारे PAN के लिए आवेदन करना संभव नहीं होगा. आपको अपनी पहचान (Identity) और जन्मतिथि (Date of Birth) साबित करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स भी देने पड़ेंगे.
- एक और अहम बदलाव ये है कि आपके PAN कार्ड और Aadhaar कार्ड में नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए. अगर दोनों में नाम अलग-अलग हुआ, तो आपका आवेदन अटक सकता है.
कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी?
नए नियमों के लागू होने के बाद, आपको आधार कार्ड के साथ नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स में से कोई एक को देना होगा.
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- 10वीं (मैट्रिक) का सर्टिफिकेट
- मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया एफिडेविट
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले अपना वेब ब्राउजर (जैसे क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज) ओपन करें.
- अब UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं और PAN card services वाले सेक्शन को चुनें.
- आप चाहें तो Income Tax Department या Protean की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं.
- यहां आपको Indian citizen/NRI के लिए PAN कार्ड का ऑप्शन दिखेगा, उसे सेलेक्ट करें.
- नए नियमों के तहत नया PAN कार्ड अप्लाई करने वाला फॉर्म चुनें.
- अब अपनी सारी डिटेल्स बिल्कुल वैसे ही भरें, जैसे आपके Aadhaar कार्ड में दी हुई हैं.
- इसके बाद अपना ID proof और जन्मतिथि (DOB) से जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें, ताकि कोई गलती न रह जाए.
- आखिर में फीस पे करें और अपना रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें: EPFO मेंबर पोर्टल में लॉगिन कैसे करें? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










