पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान कर रहा है साइबर अटैक, भारतीय सेना की वेबसाइट हैक करने की कोशिश

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Apr 2025 6:02 PM

विज्ञापन

Pakistan Cyber Attack

Pakistan Cyberattack: भारतीय सेना पर साइबर हमला करने की पाकिस्तानी हैकर समूह "IOK Hacker" की कोशिश नाकाम कर दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, इस साइबर हमले से किसी भी संवेदनशील या परिचालन नेटवर्क को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

विज्ञापन

Pakistan Cyberattack: पाकिस्तान के साइबर हमलावर एक बार फिर भारत की साइबर सुरक्षा को भेदने में नाकाम रहे हैं. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका साफ नजर आई है और वह हर दिन LOC पर सीजफायर का उल्लंघन भी कर रहा है. इन नाकाम साइबर हमलों से ये साफ है कि पड़ोसी देश की मंशा ठीक नहीं है. भारतीय सेना अपने डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और लगातार अपनी साइबर ताकत को मजबूत कर रही है, ताकि सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुरक्षित रह सके.

स्कूल के वेबसाइटों से किया छेड़छाड़

अब जब पाकिस्तान भारत के जरूरी राष्ट्रीय नेटवर्क में घुस नहीं पाया, तो उसने अपनी कोशिशें आम जनता की भलाई और शिक्षा से जुड़ी वेबसाइटों की ओर मोड़ दी हैं. “आईओके हैकर” (Internet of Khilafah) नाम से काम कर रहे हैकरों ने इन वेबसाइटों को बिगाड़ने, सेवाओं को बाधित करने और लोगों की निजी जानकारी चुराने की कोशिश की. लेकिन भारत की मजबूत साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इन हमलों को तुरंत पहचान लिया और इनके पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की पुष्टि की.

यह भी पढ़े: इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे कभी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार

सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने चार आपस में जुड़े साइबर हमलों की पुष्टि की है. इनमें सेना के पब्लिक स्कूल श्रीनगर और रानीखेत की वेबसाइटों को निशाना बनाया गया. इन वेबसाइटों पर भड़काऊ सामग्री डाली गई. साथ ही, श्रीनगर के स्कूल की वेबसाइट पर डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक भी किया गया, जिससे वेबसाइट काम करना बंद कर दी.

एक भी वेबसाइट हैक नहीं कर पाया पाकिस्तान

आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन (AWHO) के डेटा को हैक करने की कोशिश की गई, वहीं दूसरी ओर इंडियन एयर फोर्स प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन की वेबसाइट को भी निशाना बनाया गया. हालांकि, समय रहते इन चारों वेबसाइट्स को अलग कर दिया गया और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए गए. अच्छी बात ये है कि किसी भी ऑपरेशनल या गोपनीय नेटवर्क को नुकसान नहीं पहुंचा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola