VIRAL: मारुति कार को बंदे ने सिक्कों से क्या खूब सजाया! 80 लाख ने देखा VIDEO

paise wali car ka video viral / instagram
Paise Wali Car: इस काम में केवल 1 और 2 रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है. गाड़ी के हर हिस्से पर सावधानी से सिक्के लगाये गए हैं. कार का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां सिक्के नहीं चिपकाए गए हों.
Paise Wali Car Ka Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय शख्स ने अपनी कार को पूरी तरह एक और दो रुपये के सिक्कों से सजाया है. यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि कार के हर हिस्से पर सिक्कों को सावधानी से चिपकाया गया है. यहां तक कि साइड मिरर पर भी सिक्के लगे हुए हैं. इस कलात्मक कार्य को राजस्थान के एक व्यक्ति ने किया है, क्योंकि कार की रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वहां की है. इस प्रक्रिया में सिर्फ एक रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कार का रंग सिल्वर हो गया और कार के बाहरी हिस्से पर सिक्कों के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता. वीडियो को देख लोग हैरान हैं और उन्होंने कई तरह के कमेंट्स किये हैं. एक यूजर ने इसे ‘बुलेट प्रूफ’ बताया, वहीं एक अन्य यूजर ने इसके निर्माण में लगने वाले समय के बारे में सवाल किये. वीडियो ने लाखों लाइक्स और कमेंट्स हासिल किये हैं और अब भी लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं. इस वीडियो को 80 लाख से ज्यादा व्यूज और दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.
Mahakumbh स्नान के बाद बाल संत अभिनव अरोड़ा डिऑर बैग के साथ हुए Viral
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










