Oppo Find X9 और X9 Pro लॉन्च: धांसू कैमरा, तगड़ी बैटरी और इंडिया में होगी लोकल असेंबली
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Oct 2025 2:40 PM
Oppo Find X9 और X9 Pro की ग्लोबल लॉन्चिंग
Oppo Find X9 और X9 Pro बार्सिलोना में लॉन्च, दमदार MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में लॉन्च होंगे
Oppo ने अपने नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Find X9 और Find X9 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च (Oppo Find X9 Series Launch) कर दिया है. कंपनी ने दोनों फोन को बार्सिलोना (स्पेन) में एक खास इवेंट में पेश किया. अब भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि Oppo नवंबर में इनका इंडिया लॉन्च भी करने जा रही है. खास बात यह है कि Oppo इन दोनों फोन को भारत में ही असेंबल करेगी, जिससे इनके दाम यूरोपीय वर्ज़न के मुकाबले कम रहेंगे.
कीमत और वेरिएंट्स
यूरोप में Oppo Find X9 की शुरुआती कीमत EUR 999 (लगभग ₹1,02,800) रखी गई है, जबकि Find X9 Pro की कीमत EUR 1,299 (लगभग ₹1,33,600) है. भारत में यह फोन लोकल मैन्युफैक्चरिंग की वजह से सस्ते मिल सकते हैं. Find X9 तीन रंगों- Space Black, Titanium Grey और Velvet Red, जबकि Find X9 Pro दो शेड्स- SilkWhite और Titanium Charcoal में आयेगा.
धांसू परफॉर्मेंस वाला प्रॉसेसर
दोनों फोन्स में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो अब तक का सबसे पावरफुल MediaTek प्रॉसेसर माना जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह पिछले जेनरेशन की तुलना में 32% तेज CPU, 33% बेहतर GPU, और 111% ज्यादा NPU परफॉर्मेंस देता है. साथ ही यह कम पावर खपत करता है, जिससे बैटरी बैकअप और बेहतर हो जाता है.
डिस्प्ले और बैटरी
Oppo Find X9 सीरीज में 120Hz OLED डिस्प्ले है जो 3,600nits तक की ब्राइटनेस देता है. बैटरी की बात करें तो Find X9 में 7,025mAh और Find X9 Pro में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. दोनों में 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है.
कैमरा और मजबूती
Find X9 Pro में 50MP Sony LYT-828 सेंसर और 200MP Hasselblad टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 4K 120 fps वीडियो शूट कर सकता है. दोनों फोन IP66, IP68, और IP69 सर्टिफाइड हैं, यानी धूल, पानी और गर्म पानी की बौछार भी इन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी.
भारत में लॉन्च डेट
Oppo ने कन्फर्म किया है कि Find X9 सीरीज नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च होगी. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च डेट 26 नवंबर बतायी जा रही है.
आ गयी डेट! नवंबर के इस तारीख को एंट्री मारेगा iQOO 15, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स
OnePlus Ace 6: दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन, लेकिन एक ट्विस्ट है!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










