आ गयी डेट! नवंबर के इस तारीख को एंट्री मारेगा iQOO 15, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :29 Oct 2025 7:23 AM
विज्ञापन
iqoo 15 india launch date confirmed

iqoo 15 india launch date confirmed

iQOO 15 का भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है, यह फोन 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz वाला डिस्प्ले जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे.

विज्ञापन

चीनी स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने आखिरकार भारत में अपने नए फ्लैगशिप फोन iQOO 15 की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह फोन 26 नवंबर को भारतीय बाजार में आ जाएगा. इस फोन में Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा और यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा. चीन में पहले से लॉन्च iQOO 15 में 7000mAh की पावरफुल बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. आइए आपको पूरे फीचर्स की जानकारी डिटेल के बताते हैं.

निपुण मार्या ने दी जानकारी

भारत में iQOO 15 की लॉन्च डेट सबके सामने आ गयी है. iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने X (Twitter) पर एक पोस्ट शेयर करते हुआ बताया है कि कंपनी अपना नया फोन 26 नवंबर को भारत में लॉन्च करेगी. कई दिनों से अफवा उड़ रही थी कि ये फोन 27 नवंबर आ सकती है, लेकिन अब लॉन्च एक दिन पहले होगा. फोन के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिसमें इसके प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई है. iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 16 बेस्ड OriginOS 6 देखने को मिलेगा.

iQOO 15 डिस्प्ले

चीनी वेरिएंट से पता चलता है कि इसमें 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 130Hz टच सैंपलिंग के साथ आता है. इसका मतलब है बेहद स्मूद विजुअल्स और फास्ट टच रिस्पॉन्स. इतने बढ़िया रिफ्रेश रेट और टच सैंपलिंग से गेम खेलने या वेब सीरीज देखने का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा. स्क्रीन में सैमसंग का नया M14 पैनल इस्तेमाल किया गया है.

iQOO 15 कैमरा

iQOO 15 में चीन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें मेन लेंस, पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं. सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. भारत में इसके फीचर्स की आधिकारिक डिटेल अभी तक नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यही हाई-एंड कैमरा सेटअप इंडियन वर्जन में भी देखने को मिलेगा.

iQOO 15 बैटरी

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. ये उन लोगों के लिए बढ़िया है जो फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या गेमिंग पसंद करते हैं. इतनी पावरफुल बैटरी के साथ iQOO 15 एक बार चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन या उससे भी ज्यादा चल सकता है.

यह भी पढ़ें: 7300mAh की बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आया OnePlus 15, जानें फीचर्स और कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola