7000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ Oppo F33 Series लॉन्च, यहां जानें कीमत और सारी खूबियां

Published by :Shivani Shah
Published at :15 Apr 2026 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Oppo F33 Pro Launched

ओप्पो F33 प्रो / फोटो- ओप्पो

Oppo के नये Oppo F33 और Oppo F33 Pro 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च हो गए हैं. दोनों मॉडल्स बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं. यहां जानिए दोनों मॉडल्स के फीचर्स और कीमत.

विज्ञापन

Oppo ने भारत में आज अपनी नई मिड-रेंज Oppo F33 Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G शामिल हैं. दोनों स्मार्टफोन्स की खासियत बड़ी बैटरी है. इनमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh बैटरी दी गई है. साथ ही इनमें फोटोग्राफी के लिए कई सारे एआई फीचर्स मिलेंगे.

सीरीज की कीमत

स्टैंडर्ड मॉडल Oppo F33 5G दो कलर Forest Green और Pearl White ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. इसमें तीन वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-

  • 6GB RAM + 128GB: ₹31,999
  • 8GB RAM + 128GB: ₹34,999
  • 8GB RAM + 256GB: ₹37,999 है.

Oppo F33 Pro में तीन कलर Misty Forest, Passion Red और Starry Blue ऑप्शन मिलेंगे. यह सिर्फ दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत-

  • 8GB RAM + 128GB: ₹37,999 
  • 8GB RAM + 256GB: ₹40,999 है.

प्री-बुकिंग पर मिल रहे ऑफर्स

ओप्पो ने दोनों नये मॉडल्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. मॉडल्स को ग्राहक Flipkart और Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं. खास बात यह है कि प्री-बुकिंग करने पर HDFC, SBI, AXIS, ICICI, Kotak और BOB बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे मॉडल्स की कीमत लॉन्च प्राइस से कम हो जाएगी.

Oppo F33 5G पर मिल रहा बैंक डिस्काउंट

  • 6GB RAM + 128GB वेरिएंट पर 3,200 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
  • 8GB RAM + 128GB वेरिएंट पर 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
  • 8GB RAM + 256GB वेरिएंट पर 3,800 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Oppo F33 Pro पर भी मिलेगा बैंक डिस्काउंट

  • 8GB RAM + 128GB वेरिएंट पर 3,800 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
  • 8GB RAM + 256GB वेरिएंट पर 4,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Oppo F33 Series डिस्प्ले और डिजाइन

  • Oppo F33 Series के दोनों मॉडल्स में 6.57-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.
  • दोनों फोन्स में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही, DCI-P3 कलर गेमेट और AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
  • दोनों स्मार्टफोन्स IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

  • दोनों मॉडल्स में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है.
  • ओवरहीटिंग को कंट्रोल करने के लिए दोनों मॉडल्स में 4,289 sq mm SuperCool VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
  • दोनों मॉडल्स Android 16 बेस्ड ColorOS पर काम करेंगे.

कैमरा सेटअप

  • Oppo F33 और Oppo F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल है.
  • हालांकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए प्रो मॉडल में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
  • दोनों मॉडल्स में 1080p/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया गया है.
  • दोनों मॉडल्स में Dual View Video, AI Popout, AI Powered Creation, AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Clarity Enhancer और AI Reflection Remover जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बैटरी और कनेक्टिविटी

  • दोनों मॉडल्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे.
  • कनेक्टिविटी के लिए दोनों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung ने सस्ते किये अपने फ्लैगशिप फोन, 30 हजार रुपये तक का प्राइस कट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola