Oppo ने भारत में लॉन्च किया अपना नया F31 सीरीज, मिलेगी 7000mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Sep 2025 3:41 PM
Oppo F31 Series Launched
Oppo F31 Series Launched: ओप्पो ने भारत में अपनी नई F31 सीरीज के तीन 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं. Oppo F31, F31 Pro और F31 Pro+. इन फोन्स में आपको दमदार परफॉर्मेंस, लंबी चलने वाली बैटरी और मजबूत बॉडी मिलेगी. आइए एक-एक कर जान लेते हैं इन तीनों फोन्स के फीचर्स और कीमत के बारे में.
Oppo F31 Series: ओप्पो ने अपने F सीरीज लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए भारतीय मार्केट में अपनी नई F31 सीरीज लॉन्च कर दिए हैं. इस नई सीरीज के तहत एक साथ तीन 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं. इस सीरीज में आपको F31, F31 प्रो और F31 प्रो+ मॉडल मिलेंगे. कंपनी का कहना है कि इन फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी गई है. आइए जान लेते हैं इन तीनों फोन्स के प्राइस और फीचर्स के बारे में…
Oppo F31 के फीचर्स
ओप्पो के इस फोन में आपको 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें Mediatek 6300 एनर्जी चिपसेट लगाया गया है. फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है. पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरे सेक्शन की बात करें तो इसमें पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Oppo F31 Pro के फीचर्स
इस सीरीज के प्रो मॉडल में आपको 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. इसमें Mediatek 7300 एनर्जी चिपसेट और 5219 mm² का सुपरकूल VC सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा हीट नहीं होता है. इस डिवाइस में 12GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. बैटरी की बात करें तो इसमें भी 7,000mAh की बैटरी मौजूद है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन भी देता है.
Oppo F31 Pro+ के फीचर्स
सीरीज के टॉप मॉडल में आपको 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और बढ़िया VC सिस्टम दिया गया है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है. कैमरा सेटअप में पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
| फीचर | Oppo F31 | Oppo F31 Pro | Oppo F31 Pro+ |
|---|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.5 इंच AMOLED, 120Hz | 6.5 इंच AMOLED, 120Hz | 6.8 इंच AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Mediatek Dimensity 6300 | Mediatek Dimensity 7300 Energy | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 |
| स्टोरेज | 8GB, 256GB | 12GB, 256GB | 12GB, 256GB |
| बैटरी | 7000mAh, 45W | 7000mAh, 45W | 7000mAh, 45W |
| कैमरा | 50MP + 2MP (रियर), 16MP (फ्रंट) | 50MP + 2MP (रियर), 32MP (फ्रंट) | 50MP + 2MP (रियर), 32MP (फ्रंट) |
| OS | Android 15 | Android 15 | Android 15 |
Oppo F31 सीरीज की कीमत
कीमत की बात करें तो Oppo F31 5G की शुरुआत ₹22,999 से होती है. वहीं Oppo F31 Pro 5G की कीमत ₹26,999 से शुरू होती है. इस सीरीज का सबसे महंगा फोन Oppo F31 Pro+ है, जिसकी कीमत ₹32,999 रखी गई है. इन तीनों फोन की पहली सेल 19 सितंबर से फ्लिपकार्ट, अमेजन और ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी.
| Variant | Oppo F31 | Oppo F31 Pro | Oppo F31 Pro+ |
|---|---|---|---|
| 8GB RAM + 128GB | ₹22,999 | ₹26,999 | – |
| 12GB RAM + 256GB | ₹24,999 | ₹28,999 | ₹32,999 |
| 12GB RAM + 512GB | – | ₹30,999 | ₹34,999 |
यह भी पढ़ें: iOS 26: आज से बदल जाएगा पुराने iPhone का लुक, जानें भारत में रिलीज डेट-टाइम और इंस्टॉलेशन प्रोसेस
यह भी पढ़ें: HMD Vibe 5G भारत में लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले और Android 15 के साथ सिर्फ ₹8,999 में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










