अब फोन से कर सकेंगे कोडिंग टास्क मैनेज, ChatGPT ऐप में आया स्मार्ट Codex फीचर

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 May 2026 11:22 AM

विज्ञापन

चैटजीपीटी कोडेक्स

OpenAI ने अपने AI कोडिंग असिस्टेंट Codex को ChatGPT मोबाइल ऐप में रोलआउट करना शुरू कर दिया है. नए फीचर की मदद से यूजर्स स्मार्टफोन से कोडिंग टास्क ट्रैक, कमांड अप्रूव और लाइव अपडेट्स देख सकेंगे.

विज्ञापन

OpenAI ने अपने AI कोडिंग असिस्टेंट Codex की पहुंच को और बढ़ाते हुए इसे सीधे ChatGPT मोबाइल ऐप में शामिल करना शुरू कर दिया है. नए अपडेट के बाद यूजर्स अब कंप्यूटर से दूर रहने पर भी अपने कोडिंग टास्क को स्मार्टफोन से मैनेज कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, यह नया मोबाइल एक्सपीरियंस उन डिवाइसेज के साथ बेहतर तरीके से काम करेगा, जहां Codex पहले से रन कर रहा है. इसमें लैपटॉप, Mac mini, डेवबॉक्स और रिमोट डेवलपमेंट एनवायरनमेंट शामिल हैं.

ChatGPT मोबाइल ऐप में Codex से क्या-क्या कर सकेंगे यूजर्स?

नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स कहीं से भी अपने चल रहे कोडिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर रख सकेंगे. ChatGPT मोबाइल ऐप के जरिए एक्टिव थ्रेड्स चेक करना, आउटपुट देखना, कमांड अप्रूव करना, मॉडल बदलना और नए टास्क शुरू करना पॉसीबल होगा.

OpenAI का कहना है कि Codex से जुड़े सभी फाइल्स, क्रेडेंशियल्स, परमिशन और लोकल सेटअप उसी डिवाइस पर सुरक्षित रहेंगे, जहां Codex रन कर रहा है. वहीं मोबाइल ऐप पर यूजर्स को लाइव अपडेट्स मिलते रहेंगे, जिनमें टर्मिनल आउटपुट, स्क्रीनशॉट्स, टेस्ट रिजल्ट्स, कोड बदलाव और अप्रूवल रिक्वेस्ट शामिल होंगे.

कंपनी ने यह भी बताया कि सिस्टम में एक सिक्योर रिले लेयर का इस्तेमाल किया गया है, जो अलग-अलग डिवाइसेज को सुरक्षित तरीके से कनेक्टेड रखता है, बिना उन्हें सीधे पब्लिक इंटरनेट पर एक्सपोज किए.

डेवलपर्स के लिए कैसे होगा फायदेमंद?

OpenAI के अनुसार, यह फीचर डेवलपर्स के लिए कई जगहों में काम आएगा. जैसे कि, यूजर्स ऑफिस या डेस्क से दूर रहते हुए भी किसी बग की डिबगिंग शुरू कर सकते हैं, ट्रैवलिंग के दौरान कोडिंग डिसीजन अप्रूव कर सकते हैं या मीटिंग से पहले जरूरी समरी और ब्रीफिंग तैयार कर सकते हैं.

इसके अलावा, यूजर्स अपने फोन से नए आइडियाज या टास्क भी Codex को भेज सकेंगे, ताकि सिस्टम उन पर काम शुरू कर दे और यूजर के कंप्यूटर पर लौटने तक शुरुआती प्रोसेस पूरी हो जाए.

कब मिलेगा यह फीचर?

Codex का सपोर्ट फिलहाल ChatGPT मोबाइल ऐप में प्रीव्यू के तौर पर iOS और Android यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि यह फीचर Free और Go सहित सभी प्लान्स में उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि यह केवल सपोर्टेड रीजन में ही काम करेगा.

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ChatGPT मोबाइल ऐप और macOS पर मौजूद Codex ऐप दोनों को अपडेट करना होगा. वहीं Windows सिस्टम के लिए सपोर्ट बाद में जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: iPhone की छुट्टी? OpenAI ला रहा नया स्मार्टफोन मॉडल, ऐप्स नहीं, AI करेगा सब काम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola