OnePlus 13s कल होगा लॉन्च: जानिए फीचर्स, कीमत और किससे होगा मुकाबला

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Jun 2025 1:29 PM

विज्ञापन

OnePlus 13s Price

OnePlus 13s Price: OnePlus 13s भारत में 5 जून 2025 को लॉन्च होगा. जानिए इसके दमदार फीचर्स, कीमत, नया Plus Key बटन और किन फ्लैगशिप फोन्स से होगा मुकाबला.

विज्ञापन

OnePlus 13s Price: OnePlus एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है. कंपनी कल, 5 जून 2025 को दोपहर 12 बजे अपना बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने जा रही है. यह OnePlus 13 सीरीज का तीसरा और सबसे कॉम्पैक्ट मॉडल होगा, जिसमें पहले से OnePlus 13 और OnePlus 13R शामिल हैं.

OnePlus 13s क्या है खास?

OnePlus13s को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश बॉडी में पाना चाहते हैं. इसमें मिलेंगे कई दमदार फीचर्स:

संभावित स्पेसिफिकेशंस:

प्रॉसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite – अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट

रैम और स्टोरेज: 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS स्टोरेज

कैमरा सेटअप:

50MP मेन कैमरा

अल्ट्रावाइड सेंसर

32MP फ्रंट कैमरा

डिजाइन:

8.15mm पतला प्रोफाइल

185 ग्राम वजन

2.5D कर्व्ड फ्रंट और बैक पैनल

बैटरी: 5000mAh से अधिक की बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

हीट डिसिपेशन: 4400mm² Cryo-Velocity वेपर चेंबर, गेमिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट

नया PlusKey फीचर:

कस्टमाइजेबल बटन

यूजर अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकते हैं साउंड, वाइब्रेशन या AI टूल्स कंट्रोल.

कलर ऑप्शंस

Black Velvet

Pink Satin

Green Silk

कीमत और उपलब्धता

लॉन्च टाइम: 5 जून 2025, दोपहर 12 बजे IST

संभावित कीमत: ₹50,000+

कब शुरू होगी बिक्री: जल्द ही Amazon, OnePlus ऑफिशियल स्टोर्स और अन्य रिटेल चैनल्स पर.

किससे होगा मुकाबला?

OnePlus 13s का सीधा मुकाबला इन दमदार स्मार्टफोन्स से होगा:

Samsung Galaxy S25 Edge

Google Pixel 9a

iPhone 16e

ये सभी डिवाइस फ्लैगशिप कैटेगरी में आते हैं और प्रीमियम यूजर्स को टारगेट करते हैं. OnePlus13s इस मार्केट में कॉम्पैक्ट डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और यूजर-कंट्रोल्ड फीचर्स के दम पर खुद को अलग करने की कोशिश करेगा.

OnePlus 13s उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो कॉम्पैक्ट आकार में फ्लैगशिप फीचर्स की तलाश कर रहे हैं. नयी PlusKey और Snapdragon 8 Elite जैसे एडवांस फीचर्स इसे साल 2025 का एक टॉप स्मार्टफोन बना सकते हैं.लॉन्च से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें.

यह भी पढ़ें: OnePlus 13s से लेकर Vivo T4 Ultra तक, ये 5 फोन इस महीने होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs iPhone 16 Pro Max: 70 हजार का वनप्लस या 1.5 लाख का iPhone? यहां देखें डिटेल कम्पैरिजन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola