Nvidia की चिप को चीन में झटका: 95% मार्केट शेयर से 0% पर कैसे पहुंची कंपनी?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Oct 2025 6:26 PM
CEO Jensen Huang ने बताया- Nvidia का मार्केट शेयर 95% से 0% पर क्यों गिरा?
Nvidia CEO Jensen Huang ने कहा है कि अमेरिकी पाबंदियों ने कंपनी को चीन में 95% से 0% मार्केट शेयर तक गिरा दिया. जानिए पूरी कहानी
दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है कि उनकी कंपनी चीन के बाजार में 95% से 0% तक गिर गई है. इसका कारण है अमेरिका द्वारा लगाये गए कड़े एक्सपोर्ट बैन, जिनकी वजह से Nvidia अब चीन में अपने एडवांस्ड AI चिप्स नहीं बेच पा रही है.
क्या हुआ Nvidia के साथ?
हुआंग ने कहा कि अमेरिकी पॉलिसी के चलते Nvidia अब चीन से किसी भी तरह की राजस्व (Revenue) की उम्मीद नहीं कर रही. उन्होंने बताया-हमारे सभी वित्तीय अनुमानों में अब चीन का योगदान शून्य है. अगर भविष्य में कुछ बिक्री होती है, तो वह बोनस होगी. अमेरिका ने 2022 से Nvidia के A100, H100 और H200 जैसे AI चिप्स की चीन में बिक्री पर रोक लगा दी थी. कंपनी ने चीन के लिए कमजोर H20 चिप तैयार की थी, लेकिन अब चीन ने भी उस पर सुरक्षा चिंताएं जताई हैं.
क्यों नुकसान में दोनों देश?
हुआंग के अनुसार, यह नीति न केवल Nvidia को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि अमेरिका की तकनीकी बढ़त को भी कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा- जो नुकसान चीन को हो रहा है, वही अमेरिका को भी नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कंप्यूटर बाजार है और वहां लगभग 50% AI शोधकर्ता मौजूद हैं. ऐसे में अमेरिका का उनसे कट जाना वैश्विक नवाचार (Innovation) के लिए भी खतरा है.
चीन का जवाब
चीन ने Nvidia की चिप्स पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने देशी ब्रांड्स जैसे Huawei को बढ़ावा देना शुरू किया है. इससे चीन का लक्ष्य अब स्वदेशी चिप उत्पादन को तेजी से बढ़ाना है.
Nvidia का चीन में मार्केट शेयर 0% क्यों हुआ?
अमेरिका के एक्सपोर्ट बैन के कारण कंपनी अब चीन में अपने एडवांस्ड AI चिप्स नहीं बेच सकती.
क्या Nvidia चीन के लिए अलग चिप बना रही थी?
हां, कंपनी ने H20 नाम की कमजोर चिप बनाई थी, लेकिन चीन ने उसे भी सुरक्षा कारणों से रोक दिया.
इससे अमेरिका को क्या नुकसान है?
Jensen Huang के अनुसार, इससे अमेरिकी तकनीकी बढ़त और AI रिसर्च पर असर पड़ेगा.
Nvidia भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर देश में लायेगी AI क्रांति, सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कही यह बात
CES 2025: एनवीडिया ने पेश किया RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड, कीमत 1.70 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










