UPI से अब गलती से भी गलत खाते में नहीं ट्रांसफर होगा पैसा, जानिए कैसे
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 May 2025 6:42 PM
new upi rules
New UPI Rules: कई बार हड़बड़ी में या अनजाने में लोग गलती से दूसरे UPI आईडी में पेमेंट कर देते हैं. ऐसे में उन्हें अपने पैसे वापस लेने में परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि, इसे लेकर NPCI ने नया नियम जारी कर दिया है.
New UPI Rules: आज के समय में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ गया है. हर कोई कैश की जगह अब गूगल पे और फोन पे से पेमेंट करना ज्यादा आसान समझ रहे हैं. UPI ऐप्स के जरिए रोजाना करोड़ों के ट्रांजैक्शन हो रहे हैं. क्योंकि, इनका इस्तेमाल करना भी आसान है और कम ही समय में दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसे पहुंच भी जाते हैं. साथ ही UPI ऐप्स के कारण अब लोगों को बैंक में लंबी-लंबी लाइन नहीं लगनी पड़ती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि अनजाने में या हड़बड़ी में गलत खातों में पैसे चल जाते हैं. जिस वजह से पैसे भेजने वाले को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन अब UPI यूजर्स को इस परेशानी को नहीं झेलना पड़ेगा. क्योंकि, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI से जुड़ा एक नया नियम लागू कर दिया है. जिससे UPI यूजर्स को काफी राहत मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: JIO Fiber हुआ JIO Home, मिलेगी 1Gbps तक की हाई स्पीड, इन्हें मिलेगा Free सर्विस
क्या है नियम
एनपीसीआई ने UPI से जुड़ा एक नया नियम लागू किया है. इस नियम के तहत अब UPI यूजर्स के पैसे अब गलत खाते में नहीं जाएंगे. क्योंकि, इस नए नियम के तहत अब UPI से कोई भी ट्रांजैक्शन करने पर सामने वाले यूजर का नाम वही दिखाएगा जो उसके बैंकिंग सिस्टम में दर्ज होगा. यानी कि पेमेंट करने के दौरान सामने वाले का नाम आपको उसके बैंक में दिए गए नाम से ही दिखाएगा न की आपने जिस नाम से सेव किया है. दरअसल, कई बार अलग नाम होने के कारण कंफ्यूजन हो जाती है और गलत खाते में पैसे चल जाते हैं. जो अब नहीं होगा. वहीं, NPCI इस नए नियम को सभी UPI ऐप्स के लिए 30 जून 2025 से लागू करने वाली है.
लागू करने वाली है.
गलत खाते में UPI से पैसे चले जाएं तो यहां करें शिकायत
कई बार ऐसा होता है कि गलती से या हड़बड़ी में हम किसी दूसरे के अकाउंट में पैसे भेज देते हैं. ऐसे में अगर आप से यह गलती होती है तो आप सामने वाले से संपर्क कर भेजे गए पैसे के बारे में बता दें. अगर इसके बावजूद वह पैसे देने को तैयार न हो तो आप इसकी शिकायत बैंक से कर सकते हैं. इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001201740 पर भी कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साथ ही NPCI के आधिकारिक पोर्टल पर भी जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के बाद आपके अकाउंट में 24 से 48 घंटे में पैसे वापस आ जाएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘भार्गवास्त्र’: परशुराम के नाम पर बना भारत का घातक ड्रोन किलर, पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ी
यह भी पढ़ें: Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










