'भार्गवास्त्र': परशुराम के नाम पर बना भारत का घातक ड्रोन किलर, पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ी
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 May 2025 5:12 PM
bhargavastra
Bhargavastra: महाभारत में भगवान परशुराम द्वारा बनाए गए अस्त्र 'भार्गवास्त्र' का इस्तेमाल किया गया था. वैसे ही अब अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने भी एक 'भार्गवास्त्र' का निर्माण कर दिया है. जिसका परीक्षण किया जा चुका है. 'भार्गवास्त्र' झुंड में आए ड्रोन को खत्म करने में सक्षम है.
Bhargavastra: हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी. पाकिस्तान आधी रात में ड्रोन हमले कर रहा था. जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया. इसके बाद से ही भारत और देश की नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार मजबूत कदम उठा रहा है. ऐसे में भारतीय सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने दुश्मनों के ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए देसी तोड़ निकाल लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘5 साल के अंदर डॉक्टर से बेहतर सर्जरी करेगा रोबोट’, Elon Musk के इस दावे के पीछे क्या है पूरी कहानी? यहां जानें
‘भार्गवास्त्र’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम
भगवान परशुराम के अस्त्र से प्रेरित होकर भारतीय वैज्ञानिकों ने भी ‘भार्गवास्त्र’ नाम का मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार कर लिया है. जिससे ड्रोन स्वार्म अटैक्स यानी एक साथ होने वाले ड्रोन के झुंडों से आसानी से निपटा जा सकता है. कम कीमत में तैयार किया गया ‘भार्गवास्त्र’ भारतीय सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस के वैज्ञानिकों द्वारा डिजाइन और डेवलप किया गया एंट्री ड्रोन सिस्टम है. जिसका ओडिशा के गोपालपुर में सीवर्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा. परीक्षण के दौरान ‘भार्गवास्त्र’ ने अपने सभी टारगेट पूरे किए. तीन अलग-अलग किए गए परीक्षण में सिस्टम के चार माइक्रो रॉकेट्स सभी प्रदर्शन मानकों पर खरा उतरे. चारों माइक्रो रॉकेट्स टारगेट को निशान बना मिशन को पूरा करने में सफल रहे. भारतीय सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस के वैज्ञानिकों द्वारा डिजाइन और डेवलप किया गया भार्गवास्त्र 2.5 किमी तक की दूरी से आने वाले छोटे ड्रोनों का पता लगाकर उन्हें खत्म कर सकता है.
भार्गवास्त्र की खासियत
- भारतीय सेना के एयर डिफेंस के लिए इस तरह का पहला सिस्टम बनाया गया है, जो ‘हार्ड किल’मोड में काम करता है. यानी कि दुश्मनों के ड्रोन को यह सीधे खत्म कर सकता है.
- 6 किमी दूरी से भार्गवास्त्र दुश्मनों के छोटे ड्रोन को भी पहचान लेगा.
- 2.5 किमी से ज्यादा दूरी तक भार्गवास्त्र अपने लक्ष्यों को भेद सकता है.
- दुश्मन कि ओर से आने वाले ड्रोन्स को गाइडेड माइक्रो हथियारों से निशाना बनाने में सक्षम है.
- भार्गवास्त्र एक साथ 64 माइक्रो मिसाइल लॉन्च कर सकता है.
- ऊंचे और कठिन क्षत्रों में भी काम करेगा.
- झुंड में आए ड्रोन्स को भी भार्गवास्त्र गिराने में सक्षम है.
- एक बड़े क्षेत्र को एक साथ कवर कर सारे ड्रोन्स को गिरा सकता है.
दो लेयर में करता है काम
भार्गवास्त्र दो लेयर में काम करता है. जिसमें पहले लेयर में भार्गवास्त्र में अनगाइडेड माइक्रो रॉकेट्स का इस्तेमाल होता है. ये 20 मीटर के दायर में आने वाले ड्रोन के झुंड को पहचान कर एक साथ खत्म कर सकते हैं. ये रॉकेट्स किसी एक ड्रोन को लक्ष्य नहीं बनाते बल्कि एक साथ सबका सफाया कर गिरा सकते हैं.
वहीं, दूसरे लेयर में भार्गवास्त्र में गाइडेड माइक्रो-मिसाइल्स का इस्तेमाल होता है. ये मिसाइल्स दुश्मनों कि ओर से आने वाले ड्रोन पर सटीक निशाना लगाकर उन्हें गिराने में सक्षम है. ऐसे में पहले भार्गवास्त्र के रोकेट्स एक साथ ड्रोन के झुंडों को खत्म करेंगे फिर बचे हुए ड्रोन का इसके मिसाइल्स सफाया करेंगे.
यह भी पढ़ें: JIO Fiber हुआ JIO Home, मिलेगी 1Gbps तक की हाई स्पीड, इन्हें मिलेगा Free सर्विस
यह भी पढ़ें: Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










