JIO Fiber हुआ JIO Home, मिलेगी 1Gbps तक की हाई स्पीड, इन्हें मिलेगा Free सर्विस
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 May 2025 1:49 PM
jio home plans
JIO Home: अगर आप जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस यूजर हैं या फिर नया कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अब जियो अपने यूजर्स को 1Gbps तक की हाई स्पीड कनेक्टिविटी ऑफर कर रही है. वहीं, नये यूजर्स को फ्री इंस्टालेशन भी दे रही है. जियो होम के प्लान्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
भारत के सबसे बड़े टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स हैं. कंपनी अपने प्रीपेड से लेकर पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड सर्विस यूजर्स को काफी सारे किफायती प्लान्स ऑफर भी करती है. ऐसे में जियो ने अपने ब्रॉडबैंड सर्विस यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा देने के लिए जियो फाइबर (JIO fiber) को अपग्रेड कर दिया है. कंपनी ने जियो फाइबर का नाम बदलकर जियो होम (JIO Home)कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी
मिलेगा 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस
अब जियो फाइबर यूजर्स आराम से 1Gbps तक की हाई स्पीड कनेक्टिविटी का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी जियो होम के प्लांस में अपने यूजर्स 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस और कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. हालांकि, कंपनी ने ब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान्स में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन नया कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को कंपनी की तरफ से 50 दिन के लिए JIO Home सर्विस फ्री दिया जा रहा है.
नए कनेक्शन लेने वालों को नहीं देना होगा इंस्टालेशन चार्ज
ऐसे में अगर आप जियो होम का नया कनेक्शन लेना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको जियो की वेबसाइट या फिर जियो ऐप में लॉगइन कर नए कनेक्शन के लिए रिक्वेस्ट डालना होगा. खास बात यह है कि एनुअल प्लान लेने पर आपको इसके इंस्टालेशन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा. हालांकि, अगर आप 6 महीने का प्लान लेते हैं तो फिर आपको इंस्टालेशन के लिए 500 रुपये और क्वाटर्ली प्लान लेने पर 1000 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा. जियो होम कनेक्शन लेने पर आपको Wi-Fi राउटर के साथ 4K UHS स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स फ्री मिलेगा. साथ ही एक वॉयस एक्टिवेटेड रिमोट भी यूजर्स को दिया जाएगा. ऐसे में जियो के स्मार्ट सेटअप बॉक्स के जरिए कभी भी अपने पसंदीदा OTT कंटेंट देख सकते हैं.
JIO Home के वेलकम प्लान्स
जियो होम के वेलकम प्लान में आपको 2,222 रुपये का प्लान ऑप्शन मिलेगा. तीन महीने की वैलिडिटी के साथ इस प्लान में यूजर्स को 30Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को Jio Hotstar, Sony Liv और Zee5 के अलावा 11 OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स के फ्री एक्सेस का फायदा भी उठा सकेंगे.
3333 रुपये वाला प्लान
दूसरे वेलकम प्लान में आपको 3,333 रुपये वाले प्लान का ऑप्शन मिलेगा. इसमें 100Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में 150GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग ऑफर भी मिलेगा. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 11 OTT प्लेटफॉर्म्स के फ्री एक्सेस के अलावा यूजर्स 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा.
4444 रुपये वाला प्लान
4444 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को तीन महीने के लिए 100Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में 200GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 2 साल के लिए Amaazon Prime Lite का फ्री एक्सेस मिलेगा. साथ ही Netflix का बेसिक और Jio Hotstar के साथ कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free
JIO Home के मंथली प्लान्स
अगर आप JIO Home कनेक्शन लेने जा रहे हैं तो फिर आप इन प्लांस में से किसी को सेलेक्ट कर सकते हैं.
- अगर आप जियो होम का महीने भर का प्लान लेना चाह रहे हैं तो आप 399 रुपये के मंथली प्लान को चुन सकते हैं. इसमें आपको इंटरनेट स्पीड 30Mbps की मिलेगी.
- अगर आप ज्यादा इंटरनेट स्पीड चाहते हैं तो फिर आप 699 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं. इसमें आपको इंटरनेट स्पीड 100Mbps की मिलेगी.
- वहीं, अगर आप घर से काम करते हैं तो फिर आप 999 रुपये वाला मंथली रिचार्ज प्लान ले सकते हैं. इसमें आपको इंटरनेट स्पीड 150Mbps की मिलेगी.
- 300Mbps की इंटरनेट स्पीड के लिए आपको 1499 रुपये का मंथली रिचार्ज लेना पड़ेगा.
- 500Mbps की इंटरनेट स्पीड के लिए आपको 2499 रुपये का मंथली रिचार्ज लेना पड़ेगा.
- वहीं, जियो होम में आपको 1Gbps की इंटरनेट स्पीड भी मिलेगी. इसके लिए आपको 3999 रुपये का मंथली रिचार्ज लेना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Airtel Network नहीं कर रहा काम? आजमाएं ये ट्रिक, तुरंत सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










