मोबाइल नेटवर्क या स्लो इंटरनेट से परेशान हैं? ये सिंपल ट्रिक तुरंत कर देगी ठीक

Published by : Shivani Shah Updated At : 14 May 2025 6:10 PM

विज्ञापन

Mobile Network Troubleshoot Tips

Mobile Network Troubleshoot: अगर आप मोबाइल यूजर हैं और कॉल ड्रॉप, खराब सिग्नल और स्लो इंटरनेट की समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे इस समस्या को फिक्स करने का आसान सा तरीका.

विज्ञापन

Mobile Network Troubleshoot Tips: मंगलवार, 13 मई की रात देशभर में एयरटेल का नेटवर्क डाउन हो गया. इसे लेकर कई यूजर्स ने आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर शिकायत की. टेलीकॉम जगत में नेटवर्क आउटेज की समस्या से यूजर्स को कभी-कभार दो-चार होना ही पड़ता है. जब ऐसा होता है, तो संबंधित कंपनी इस दिक्कत को दुरुस्त करने में जुट जाती है. बहरहाल, अगर आप भी कभी कॉल ड्रॉप या खराब सिग्नल और इंटरनेट आउटेज से परेशान हों, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. हम आपको बताते हैं इस समस्या को फिक्स करने का बहुत ही आसान सा तरीका. इससे आपकी नेटवर्क और इंटरनेट प्रॉब्लम कुछ हद तक दूर हो जाएगी. आपको बस अपने फोन में Access Point Name यानी APN को रीसेट करना होगा. चलिए जानते हैं इसे रीसेट करने का तरीका.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

ऐसे करें APN रीसेट

  • इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स (Settings) में जाएं.
  • सेटिंग्स में मोबाइल/सेलुलर नेटवर्क (Mobile/cellular networks) में जाएं.
  • यहां आपको एक्सेस पॉइंट नेम (APN) का ऑप्शन मिलेगा.
  • APN के ऑप्शन को सेलेक्ट कर इसे डिफ़ॉल्ट (Default) पर रीसेट कर दें.
  • इसके बाद आप जैसे ही कंफर्म करें आपकी नेटवर्क और इंटरनेट से जुड़ी समस्या सॉल्व हो जाएगी.
  • ध्यान रहे इस सेटिंग को ऑन करने के बाद एक बार फोन रीस्टार्ट जरूर कर लें.

फोन को करें अपडेट

अगर इस सेटिंग के ऑन करने के बाद भी आपको नेटवर्क और इंटरनेट से जुड़ी समस्या आ रही है तो फिर हो सकता है कि आपको अपने डिवाइस को अपडेट करने की जरूरत है. क्योंकि, कभी-कभी ऐसा होता है कि डिवाइस के सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने के कारण इंटरनेट और नेटवर्क जैसी समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में एक बार अपने फोन में जरूर चेक कर लें कि डिवाइस सॉफ्टवेयर अपडेट करने की जरूरत है या नहीं.

यह भी पढ़ें: JIO का 84 दिनों वाला धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिल रहा Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola