JIO का 84 दिनों वाला धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिल रहा Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन
Published by : Shivani Shah Updated At : 13 May 2025 7:30 PM
jio cheapest recharge plan
JIO Cheapest Recharge Plan: अगर आप ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जिसमें आपको Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिले, तो जियो के इस प्लान मेंआपको सारे बेनेफिट्स मिलेंगे. किफायती दाम में जियो अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के साथ Netflix और ने दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है. चेक करिए डिटेल्स.
Jio Cheapest Recharge Plan: अगर आप जियो यूजर हैं और सस्ते में ऐसा प्लान खोज रहे हैं, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा और Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाए, तो फिर ये खबर जरूर पढ़िएगा. आज हम आपको रिलायंस जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको ये सारे बेनेफिट्स मिलेंगे वो भी सस्ते में. रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स ऑफर करते रहती है. ये प्लान्स हर यूजर के हिसाब से लॉन्च किए जाते हैं. ऐसे में लंबी वैलिडिटी के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन वाला प्लान का ऑप्शन भी जियो दे रहा है.
यह भी पढ़ें: Amazon Prime यूजर्स को झटका! पैसे देने के बाद भी देखने पड़ेंगे Ads, नहीं देखने के लिए लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
रिलायंस जियो का 1,299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
जियो अपने यूजर्स को 1,299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली के 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. डेटा कि बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलेगा. ऐसे में अगर आप 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको डेटा लिमिट की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा होगा. जिससे आप जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन
जियो अपने 1299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है. यूजर्स 84 दिनों के लिए Netflix के मोबाइल सब्सक्रिप्शन का फ्री में मजा ले सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को Jio Hotstar का भी फ्री सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए और JIO TV का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. यानी कि एक प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा के साथ 3 OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा ले सकेंगे. इतना ही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को 50GB का Jio AI Cloud स्टोरेज भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










