Amazon Prime यूजर्स को झटका! पैसे देने के बाद भी देखने पड़ेंगे Ads, नहीं देखने के लिए लगेगा एक्‍स्‍ट्रा चार्ज

Published by : Shivani Shah Updated At : 13 May 2025 6:56 PM

विज्ञापन

Amazon prime membership

Amazon Prime: अगर आप भी Amazon Prime पर मूवी या सीरीज देखते हैं तो अब आपका एंटरटेनमेंट किरकिरा होने वाला है. क्योंकि, अब आपको मूवी या सीरीज के बीच एड्स देखने पड़ सकते हैं. ऐसे में अगर आप ये एड्स नहीं देखना चाहते हैं तो फिर आपको इस के लिए अलग से और पैसे देने होंगे.

विज्ञापन

Amazon Prime: OTT प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव आया है. लोग कहीं भी किसी भी मूवी से लेकर वेब सीरीज तक आराम से देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए यूजर्स को OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. सबसे ज्यादा डिमांड Amazon Prime और Netflix की देखने को मिलती है. मंथली से लेकर साल भर के लिए इनके प्लान्स आते हैं. यूजर अपने पसंद और जरूरत के अनुसार प्लान खरीद सकते हैं. लेकिन क्या हो जब आप को इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर एड्स नहीं देखने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे. सुन कर अजीब लगा ना? पर ये सच है. Amazon Prime Video पर अब आपको एड्स नहीं देखने के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे. क्या है पूरा मामला जानिए डिटेल्स में.

यह भी पढ़ें: Technical Guruji या Carry Minati! यूट्यूब कमाई के मामले में कौन दे रहा किसे मात? जानें पूरी जानकारी

Amazon Prime का नया एड रूल

Amazon Prime Video में अब यूजर्स को फिल्म, सीरीज या कोई भी ड्रामा देखने के दौरान विज्ञापन यानी ADs दिखाई देंगे. अगर यूजर्स ये एड्स नहीं देखना चाहते हैं तो फिर उन्हें बिना विज्ञापन सीरीज देखने के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ेंगे. इसे लेकर कंपनी अपने यूजर्स को ईमेल के जरिए जानकारी दे रही है. कंपनी का यह नया नियम 17 जून 2025 से लागू होने वाला है.

देने होंगे ज्यादा पैसे

Amazon Prime ने एड फ्री एड ऑन प्लान्स (Ad free add on plans) लॉन्च किए हैं. अगर यूजर्स अपने मूवी या सीरीज के बीच एड्स नहीं देखना चाहते हैं तो फिर वे इन प्लान्स को अलग से अपने मौजूदा प्लान्स के साथ ले सकते हैं. एड फ्री एड ऑन प्लान्स की मंथली कीमत 129 रुपये तो वहीं साल भर के लिए यूजर्स को 699 रुपये देने होंगे. वहीं, कंपनी ने अपने Prime Video सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. पहले कि तरह ही यूजर्स 299 रुपये में मंथली, 799 रुपये में प्राइम लाइट वाला एनुअल प्लान और 1499 रुपये में एनुअल प्लान खरीद सकते हैं.

कैसे लेना होगा एड प्लान

अब मान लीजिए कि आपने 1499 रुपये का एनुअल प्लान लिया है. इस एनुअल प्लान में भी आपको एड्स दिखाई देंगे. ऐसे में अगर आप एड्स नहीं देखना चाहते हैं तो फिर आपको अलग से 129 रुपये या 699 रुपये वाला एड फ्री एड ऑन प्लान्स लेना पड़ेगा. ऐसे में यूजर्स पर बोझ ज्यादा बढ़ने वाला है. ये भी हो सकता है कि इन प्लान्स के चक्कर में कई यूजर्स Amazon Prime देखना ही छोड़ दें. जिससे कंपनी को काफी नुकसान हो सकता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola