अब पावर वाला चश्मा भी होगा स्मार्ट, Meta ने लॉन्च किये नये Ray-Ban Optics Styles ग्लासेस

Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Apr 2026 4:11 PM

विज्ञापन

मेटा रे-बैन ऑप्टिक्स स्टाइल्स / फोटो- मेटा

Meta ने Ray-Ban Meta Optics Styles स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर दिए हैं. इन नए स्मार्ट ग्लासेस को खास नंबर वाला चश्मा पहनने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इनमें 12MP कैमरा और कई सारे AI फीचर्स मिलेंगे.

विज्ञापन

Meta ने अपनी AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस रेंज को आगे बढ़ाते हुए नये Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च कर दिए हैं. ये खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिन्हें प्रिस्क्रिप्शन (नंबर वाले) चश्मे की जरूरत होती है. इन ग्लासेस में प्रिस्क्रिप्शन सपोर्ट के साथ-साथ Meta AI के फीचर्स जैसे हैंड्स-फ्री न्यूट्रिशन ट्रैकिंग और मैसेज समरी भी मिलते हैं, जिससे ये डेली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाते हैं.

कीमत और उपलब्धता

इस नई लाइनअप में दो वेरिएंट शामिल हैं:

  • Ray-Ban Meta Blayzer Optics (Gen 2)
  • Ray-Ban Meta Scriber Optics (Gen 2)

इनकी कीमत $499 (करीब ₹41,500) रखी गई है.

फिलहाल ये स्मार्ट ग्लासेस सिर्फ अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें Meta और Ray-Ban के ऑफिशियल चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है. इनकी सेल 14 अप्रैल से शुरू होगी. Meta ने बताया है कि भारत समेत अन्य देशों में भी इन्हें साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा.

डिजाइन और कस्टमाइजेशन

Blayzer और Scriber फ्रेम्स को खास तौर पर प्रिस्क्रिप्शन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें-

  • स्लिम फ्रेम डिजाइन
  • इंटरचेंजेबल नोज पैड्स
  • एडजस्टेबल टेम्पल टिप्स (चश्मे के आखिरी सिरे पर लगे प्लास्टिक, सिलिकॉन या रबर के कवर)
  • 10-डिग्री एक्स्ट्रा रोटेशन वाले हिंज

ये सभी फीचर्स लंबे समय तक आरामदायक इस्तेमाल के लिए बेहतर फिट सुनिश्चित करते हैं.

दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

इन स्मार्ट ग्लासेस में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:

  • 12MP कैमरा (3K वीडियो रिकॉर्डिंग)
  • 6 माइक्रोफोन सिस्टम बेहतर कॉल और ऑडियो के लिए
  • म्यूजिक और पॉडकास्ट सपोर्ट (Spotify, Amazon Music)
  • कॉल, मैसेज और वॉइस कमांड सपोर्ट
  • एक नया एक्शन बटन भी दिया गया है, जिससे आप तुरंत फोटो/वीडियो कैप्चर कर सकते हैं या Meta AI को एक्टिव कर सकते हैं.
  • Meta AI यूजर्स के सामने दिख रही चीजों को समझकर सवालों के जवाब दे सकता है और काम में मदद कर सकता है.

नए कलर ऑप्शन

कंपनी ने Ray-Ban और Oakley Meta ग्लासेस के लिए नए कलर और Transitions लेंस ऑप्शन भी पेश किए हैं, जो लाइट के हिसाब से एडजस्ट होते हैं. इनमें सिंगल विजन, प्रोग्रेसिव और Transitions लेंस का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप बिना फ्रेम बदले इनडोर-आउटडोर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. कलर ऑप्शन में-

  • Shiny Transparent Grey
  • Shiny Transparent Peach
  • Matte Transparent Peach

मिलेंगे नए AI फीचर्स

Meta जल्द ही कई नए AI फीचर्स भी जोड़ने जा रहा है, जिसमें-

Nutrition Tracking: यूजर्स वॉइस या फोटो के जरिए अपना खाना रिकॉर्ड कर सकेंगे और Meta AI उससे जरूरी जानकारी निकालकर समय के साथ पर्सनल हेल्थ डाइट ट्रैक कर लेगा.

WhatsApp Summary: हैंड्स-फ्री WhatsApp समरी फीचर भी जल्द आ रहा है, जिसमें आप Meta AI से चैट का छोटा सार या जरूरी जानकारी पूछ सकते हैं. खास बात यह है कि डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है.

Neural Handwriting: आने वाले फीचर्स में Neural Handwriting शामिल है, जिससे यूजर्स अपनी उंगली से सतहों पर मैसेज लिख सकते हैं और चश्मा उन्हें टेक्स्ट में बदल देगा. यह इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और आईमैसेज जैसे ऐप्स पर काम करता है.

Display Recording: डिस्प्ले रिकॉर्डिंग से यूजर्स अपने सामने दिख रहे विजुअल, रियल वर्ल्ड और ऑडियो को मिलाकर वीडियो बना सकेंगे.

Ecosystem Integration: Meta अपने स्मार्ट ग्लासेस में इकोसिस्टम इंटीग्रेशन भी बढ़ा रहा है, जिसमें Spotify शॉर्टकट्स और रिमाइंडर, वेदर, कैलेंडर जैसे ऑन-डिवाइस विजेट्स शामिल हैं. साथ ही, US शहरों में नेविगेशन फीचर भी रोलआउट हो रहा है, जिससे यूजर्स को सीधे आंखों के सामने टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शन मिलेंगे.

इन फीचर्स को आने वाले महीनों में अपडेट के जरिए रोलआउट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Vivo और Realme ही नहीं, अप्रैल में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स भी, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Meta RayBan Display ग्लासेज में क्या सच में है स्मार्टफोन की जरूरत खत्म करने का माद्दा?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola