कोरोना काल से बंद राजगीर-हावड़ा ट्रेन सेवा बहाल, मलमास मेला में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा सीधा लाभ

बिहार शरीफ जंक्शन
Nalanda News: नालंदा नालंदावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कोरोना काल से बंद पड़ी राजगीर-हावड़ा रेल सेवा एक बार फिर पटरी पर लौट रही है. नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के लगातार प्रयासों का परिणाम अब सामने आया है. रविवार को सांसद स्वयं राजगीर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
Nalanda News: (सुनील कुमार )नालंदा नालंदावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कोरोना काल से बंद पड़ी राजगीर-हावड़ा रेल सेवा एक बार फिर पटरी पर लौट रही है.
नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के लगातार प्रयासों का परिणाम अब सामने आया है. रविवार को सांसद स्वयं राजगीर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
इन सब जगहों से गुजरेगी
यह ट्रेन राजगीर से खुलकर बिहारशरीफ, अस्थावां, शेखपुरा, किउल, सुल्तानगंज, भागलपुर और रामपुरहाट होते हुए हावड़ा (कोलकाता) तक जाएगी. ट्रेन सेवा बहाल होने से नालंदा समेत कई जिलों के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा.
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राजगीर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है. जहां पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु सालभर पहुंचते हैं. खासकर मलमास मेला के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है.
कोरोना काल में ट्रेन बंद होने से हावड़ा और राजगीर के बीच सीधा संपर्क टूट गया था
कोरोना काल में ट्रेन बंद होने से हावड़ा और राजगीर के बीच सीधा संपर्क टूट गया था. जिसे अब फिर से बहाल किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से बिहार और बंगाल के बीच संस्कृति, व्यापार और पर्यटन को नया बल मिलेगा. साथ ही नालंदा और राजगीर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी. सांसद ने बताया कि हर तीन वर्ष पर लगने वाले ऐतिहासिक मलमास मेला में शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर समेत कई जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी.
मलमास मेला के उद्घाटन से पहले सांसद ने किया निरीक्षण
मलमास मेला के उद्घाटन से पहले सांसद ने राजगीर मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी बनाई गई है. जीविका दीदियों द्वारा सस्ती रोटी के स्टॉल लगाए गए हैं. वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस और जादूगर जैसे आकर्षण भी उपलब्ध हैं.
सांसद ने जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालु और पर्यटक पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ मेले का आनंद ले सकते हैं. राजगीर एक बार फिर आस्था, पर्यटन और विकास के नए अध्याय का साक्षी बनने जा रहा है.
Also Read: शेखपुरा लोदीपुर कस्तूरबा विद्यालय की 25 छात्राएं बेहोस, सदर अस्पताल मे हुई भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










