शेखपुरा : शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण का आरोप, विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

मीडिया को अपनी आपबीती बताते हुए पीड़िता | Prabhat Khabar Network

Sheikhpura News : शेखपुरा में एक महिला ने लखपति कुमार पर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले की एक महिला ने कोरमा थाना अंतर्गत गगौर गांव के एक युवक पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ लगातार दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप मढ़ा है. महिला का आरोप है कि अब वह युवक उसके साथ मारपीट कर उसे अपने साथ रखने से साफ इंकार करने लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके साथ ही, महिला के साथ बिताए गए कई अंतरंग क्षणों के वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसे महिला के परिजनों को भेजने का काम कर रहा है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पति की मौत के बाद हुई मुलाकात

पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी. पति की मौत के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ अपनी बहन के घर रहने गई थी. वहीं पर उसकी मुलाकात गगौर गांव के युवक से हुई.

महिला का आरोप है कि मुलाकात के बाद वह उसे शादी का झांसा देते हुए शेखपुरा लेकर आ गया और यहां लाकर लगातार उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाते रहा. इस दौरान आरोपी लखपति ने उसे दो बार गुजरात के सूरत शहर ले जाकर भी अपने साथ रखा.

छोड़ने की नीयत से कर रहा मारपीट

महिला ने आरोप लगाया कि अब युवक का मन उससे भर गया है, इसलिए वह उसे पूरी तरह से छोड़ने के प्रयास में लगा हुआ है. इस बीच महिला को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है. इसके बावजूद पीड़ित महिला अब भी न्याय और अपने हक के लिए उसके साथ ही रहने की जिद कर रही है.

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उसने झूठ का झांसा देकर उसकी पूरी जिंदगी को बर्बाद करने का प्रयास किया है.

न्याय की आस में भटक रही पीड़िता

आरोपी की प्रताड़ना और धमकी से सहमी महिला अब न्याय की आस में लगातार प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रही है.

Also Read : शेखपुरा में बीएससी सेमेस्टर-3 परीक्षा केंद्र के विरोध में कॉलेज बंद, छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद परीक्षा टली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन