जहां पढ़कर डॉक्टर बने, 35 की उम्र में वहीं संभालेंगे विभाग की कमान; बिहारशरीफ के डॉ. धीरज कुमार बने PMCH HOD
पटना पीएमसीएच में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद सहयोगी के साथ डॉ धीरज कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network
नालंदा के बिंद गांव के साधारण परिवार से आए डॉ. धीरज कुमार ने 35 साल की उम्र में पटना PMCH के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष पद की कमान संभाली है. ब्रिटेन से विशेष योग्यता हासिल करने वाले डॉ. कुमार जनसेवा को ही चिकित्सा का माध्यम मानते हैं.
Dr Dheeraj Kumar PMCH HOD : नालंदा जिले के बिंद गांव के साधारण परिवार में जन्मे डॉ. धीरज कुमार को पटना पीएमसीएच में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया है. डॉ. धीरज ने महज 35 वर्ष की आयु में यह बड़ी सफलता हासिल की है. डॉ. कुमार की इस उपलब्धि से स्थानीय बाजारवासियों में खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
राजगीर नवोदय से हुई प्रारंभिक शिक्षा
डॉ धीरज कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की.
जिस संस्थान से उन्होंने चिकित्सा शिक्षा हासिल की, उसी संस्थान में आज उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है.
ब्रिटेन से हासिल की विशेष योग्यता
डॉ धीरज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चिकित्सा योग्यता को मजबूत किया है. उन्होंने लंदन से एमआरसीपी की पार्ट वन, टू व पार्ट थ्री परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं. इसके अलावा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में ब्रिटेन से विशेष योग्यता हासिल की है.
Also Read : भोजपुर : दाखिल-खारिज में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने CO को फटकारा; गैरहाजिर JE से मांगा जवाब
जनसेवा का माध्यम है चिकित्सा सेवा
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. कुमार ने कहा कि चिकित्सा सेवा पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है. पेट, आंत व लिवर से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का बेहतर इलाज व सेवा करना उनका मुख्य धर्म है.
पिता को दिया सफलता का श्रेय
डॉ धीरज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता सेवानिवृत्त शिक्षक भगीरथ प्रसाद को दिया. उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग को मजबूत बनाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए