बिहारशरीफ : लोकाइन में बाढ़ के बीच किसानों के लिए राहत, 2 किमी नहर की सफाई शुरू; सोहरापुर पुल की भी जांच
लोकाईन नदी का निरीक्षण करते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर | Prabhat Khabar Network
लोकाइन नदी में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे के बीच, जल संसाधन विभाग ने राहील छिलका से अषाढ़ी गांव तक 2 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है. यह पहल आसपास के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगी.
Hilsa Lokain River Flood : लोकाइन नदी में बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी के बीच जल संसाधन विभाग ने राहील छिलका से अषाढ़ी गांव तक करीब दो किलोमीटर लंबी नहर की सफाई का कार्य सोमवार को शुरू करा दिया.
आपके शहर में
वहीं विभागीय टीम ने सोहरापुर पुल के समीप लोकाइन नदी के जलस्तर, पानी के बहाव और पुल की स्थिति का जायजा लिया.
2 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई शुरू
सोमवार को राहील छिलका से अषाढ़ी तक नहर की सफाई शुरू की गई. नहर में गाद, जलकुंभी और अन्य अवरोध जमा होने से पानी के प्रवाह में परेशानी हो रही थी. नहर की सफाई होने से पानी के सुचारू बहाव के साथ आसपास के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचने की उम्मीद है.
जनप्रतिनिधियों के प्रयास से शुरू हुआ कार्य
नहर की सफाई की मांग को लेकर मिर्जापुर पंचायत के मुखिया मुकेश पासवान एवं अषाढ़ी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नॉलेश कुमार लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे. उनके प्रयास के बाद विभाग की ओर से सफाई कार्य शुरू कराया गया. जनप्रतिनिधियों ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की मांग की है.
सोहरापुर पुल की स्थिति का जायजा
जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बाल्मीकि एवं जेई हिमांशु कुमार ने सोहरापुर पुल के पास नदी के जलस्तर, पानी के बहाव और पुल का जायजा लिया.
Also Read : भोजपुर : दाखिल-खारिज में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने CO को फटकारा; गैरहाजिर JE से मांगा जवाब
वहीं समाजसेवी सिकंदर कुमार ने बाढ़ के दौरान नदी में पानी का दबाव बढ़ने को देखते हुए पुल की तकनीकी जांच और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की.
2.14 मीटर दर्ज किया गया जलस्तर
सोमवार की शाम चार बजे तक लोकाइन नदी का जलस्तर 2.14 मीटर दर्ज किया गया. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विभाग और प्रशासन द्वारा नदी तथा आसपास के प्रभावित इलाकों पर लगातार निगरानी बनाए रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए