शेखपुरा लोदीपुर कस्तूरबा विद्यालय की 25 छात्राएं बेहोस, सदर अस्पताल मे हुई भर्ती

हॉस्पिटाल की तस्वीर
Sheikhpura News: शेखपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर कस्तूरबा विद्यालय की 25 छात्राएं अचानक बेहोश हो गई. घटना के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के पहल से एंबुलेंस के जरिए बेहोश यात्रा को सदर अस्पताल लाया गया. छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए एसडीएम प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया.
Sheikhpura News🙁रंजीत कुमार)शेखपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर कस्तूरबा विद्यालय की 25 छात्राएं अचानक बेहोश हो गई. घटना के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के पहल से एंबुलेंस के जरिए बेहोश यात्रा को सदर अस्पताल लाया गया. छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए एसडीएम प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया.
इस मौके पर एसडीएम ने मीडिया कर्मियों को बताया कि शाम के समय में छात्राएं विद्यालय प्रशासन की ओर से दिए गए भुजा और नमकीन का नाश्ता किये थे. उसके बाद प्रार्थना के दौरान छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगी. बेहोशी का कारण शनिवार की देर रात्रि भीषण गर्मी बताई जा रही है.
स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई सजगता
शनिवार की देर रात्रि हो इस घटना में सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने सजकता दिखाई. बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने पद और ड्यूटी की परवाह किए बगैर इंसानियत का परिचय दिया एवं बच्चियों को एंबुलेंस से गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया.
सदर अस्पताल मे दिखी कुव्यवस्था
जिस वक्त बच्चियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां मात्र एक ही डाक्टर मौजूद थे. जबकि इमरजेंसी वार्ड में दो चिकित्सकों का होना अनिवार्य बताया गया है. इतना ही नहीं इमरजेंसी वार्ड में ऐसी के खराब होना भी मरीज के लिए परेशानी का सबक बन गया. वहीं इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी के कारण भी काफी फजीहत का सामना करना पड़ा.
एसडीएम ने कहा मामले की होंगी जांच
एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बच्चियों को मेंन्यू के हिसाब से खाना दिए जाने की क्या व्यवस्था है, इसकी जांच की जाएगी.इसके साथ ही बेहोशी के कारणों का भी पता लगाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन की तमाम व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जाएगी.
एसडीएम ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि चिकित्सक की गैर मौजूदगी से लेकर वार्ड की व्यवस्था के बिंदुओं की जांच कर जिलाधिकारी को तमाम बातों से अवगत कराया जाएगा.
Also Read: नवादा में चोरी की गई भैंस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










