नवादा में चोरी की गई भैंस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Nawada News: (विपिन कुमार)नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के मुड़लाचक मोहल्ला निवासी युगल राउत के पुत्र मंटू राउत ने 09 मई 2026 को वारिसलीगंज थाने में आवेदन देकर भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराया था. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पांच दिन के अंदर शुक्रवार को चोरी गई भैंस के साथ तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
Nawada News: (विपिन कुमार)नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के मुड़लाचक मोहल्ला निवासी युगल राउत के पुत्र मंटू राउत ने 09 मई 2026 को वारिसलीगंज थाने में आवेदन देकर भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराया था. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पांच दिन के अंदर शुक्रवार को चोरी गई भैंस के साथ तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जबकि भैंस चोरी में उपयोग की गई एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है.
जिसमें वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर पंचायत स्थित लीलाविगहा गांव निवासी अजीत यादव के पुत्र सचिन कुमार,शेखपुरा जिले के शेखोपुर गांव निवासी स्वर्गीय परशुराम सिंह के पुत्र बृजेश कुमार व बेगूसराय जिले के सिंघौल पोखर गांव निवासी मोहम्मद इश्तियाक के पुत्र मोहम्मद अब्दुल रहमान शामिल है.
गिरफ्तार तीनों अभियुक्त भैंस चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया
पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्त भैंस चोरी की घटना के अलावा कई अन्य मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.हालांकि अन्य घटनाओं की जानकारी पुलिस गुप्त रखी है.गिरफ्तार सचिन,बृजेश व मोहम्मद अब्दुल रहमान को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया.इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने दी.
घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी मामले में चोर गिरफ्तार
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव निवासी राजेन्द्र मांझी के पुत्र अनीता देवी ने घर का ताला तोड़कर बक्सा में रखा 40 हजार रुपये व एक जोड़ी चांदी का झुमका, एक चांदी का चेन सहित अन्य जेवरात चोरी की शिकायत शुक्रवार को की थी.
पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाला पैंगरी गांव के ही निवासी बिलट मांझी के पुत्र छोटू मांझी को चोरी की 09 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया. बाद में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में छोटू मांझी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया.
गिरफ्तार छोटू मांझी को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने दी.
Also Read: पटना जिले के मोकामा इलाके में आपसी विवाद में युवक की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










