मनाली में हनीमून मनाने गए कपल का वीडियो वायरल, रोमांटिक मोमेंट्स सोशल मीडिया पर छाए

couple honeymoon romantic video viral / instagram
Couple Honeymoon Viral Video: मनाली में हनीमून मनाने गए एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कपल ने अपने रोमांटिक पलों को कैमरे में कैद कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिससे यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है. हालांकि, यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं. जानें पूरी खबर
Couple Honeymoon Viral Video: शादी के बाद हनीमून पर जाना हर कपल के लिए एक खास अनुभव होता है. कई जोड़े अपने हनीमून के पलों को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये निजी पल सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं.
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा मनाली में अपने हनीमून का आनंद ले रहा था और उन्होंने अपने रोमांटिक पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
Couple Honeymoon Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में कपल को होटल के कमरे में रोमांटिक अंदाज में समय बिताते हुए देखा जा सकता है.
खास बात यह है कि पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था – Honeymoon Night in Manali. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ लोगों ने इस कपल की सराहना की, जबकि कुछ ने इसे ट्रोल भी किया.
Couple Honeymoon Viral Video: हनीमून सेटअप ने बढ���ाया रोमांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कपल अपने होटल के कमरे में प्रवेश करता है, तो बेड पर गुलाब की पंखुड़ियों से Happy Honeymoon Love लिखा हुआ नजर आता है.
कमरे को खास तरीके से सजाया गया था – कैंडल लाइट, शैंपेन की बोतल और रोमांटिक माहौल ने इस पल को और भी यादगार बना दिया.
दुल्हन इस खूबसूरत सरप्राइज को देखकर बेहद खुश हो जाती है और अपने पति का शुक्रिया अदा करती है. इसके बाद, दोनों मिलकर केक काटते हैं और रोमांटिक डिनर का आनंद लेते हैं.
Couple Honeymoon Viral Video: यहां है वीडियाे
यह भी पढ़ें: Google ने 300+ ऐप्स किए बैन, फोन में घुसकर चुरा रहे थे यूजर्स का डेटा, कहीं आपके मोबाइल में तो नहीं?
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Couple Honeymoon Viral Video: कमेंट्स सेक्शन किया बंद, फिर भी हुआ वायरल
हालांकि, कपल ने वीडियो पोस्ट करते समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट्स सेक्शन को बंद कर दिया था ताकि किसी भी तरह की नकारात्मक टिप्पणी से बचा जा सके. बावजूद इसके, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब तक इसे लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.
वीडियो पुराना होने के बावजूद, यह एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इसे पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे निजी पलों को सार्वजनिक करने का गलत तरीका मान रहे हैं.
Couple Honeymoon Viral Video: सोशल मीडिया पर सोच-समझकर कुछ भी पोस्ट कर
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर किसी भी कंटेंट का वायरल होना आम बात हो गई है. खासकर जब बात रोमांटिक या निजी पलों की हो, तो यह और भी तेजी से फैलता है. ऐसे में यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखें और सोच-समझकर सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










