Google Doodle: लोकसभा चुनाव में चौथे चरण की वोटिंग आज, खास डूडल से जागरूक कर रहा गूगल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 May 2024 1:00 PM

विज्ञापन

google doodle Today

Google Doodle Today: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. आज 13 मई 2024 को 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. गूगल भी इसी क्रम में अपने डूडल के जरिये भारत में चुनाव को लेकर जरूरी जानकारियां दे रहा है.

विज्ञापन

Google Doodle Today: देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए चौथे चरण की वोटिंग (4th Phase Voting) शुरू हो चुकी है. आज 13 मई 2024 को 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. गूगल भी इसी क्रम में अपने डूडल (Google Doodle) के जरिये भारत में चुनाव को लेकर जरूरी जानकारियां दे रहा है. बता दें कि इससे पहले के तीन चरणों में भी गूगल ने डूडल के जरिये भारत का आम चुनाव 2024 (Google Doodle on Lok Sabha Election 2024) कवर किया था. गूगल डूडल में आज (Google Doodle Today) गूगल ने अपने डूडल में मतदान के लिए स्याही लगी उंगली को दिखाया है.

गूगल ने डूडल के जरिये वोट डालने के लिए प्रेरित किया

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) 7 चरणों में हो रहा है. गूगल ने भारत में हो रहे चुनाव को लेकर खास तरीखों की जानकारी दी है. देश में चुनाव का बिगुल 19 अप्रैल से बज चुका है. लोकसभा चुनाव, शुक्रवार, 19 अप्रैल से शुरू होकर शनिवार 1 जून 2024 तक होंगे. चुनावी नतीजे 4 जून को आयेंगे. अब तक चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और आज के पहले के तीन चरणों के मतदान में गूगल ने डूडल के जरिये मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया.

Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये

ALERT: गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं सावधान, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

18 वीं लोकसभा के सदस्यों का हो रहा चुनाव

2024 में भारतीय आम चुनाव 18वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए हो रहे हैं. चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे. गूगल ने अपने यूजर्स को जानकारी देते हुए बताया है कि वोट डालने के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है. मतदाता मतदान बूथ, निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों, निर्वाचन की तारीख एवं समय, पहचान-पत्रों और ईवीएम के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

गूगल डूडल आज क्या दर्शाता है?

गूगल डूडल आज मतदान के लिए स्याही लगी उंगली को दर्शाता है, जिससे वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

भारत में लोकसभा चुनाव कब से शुरू हुए हैं?

भारत में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू हुए हैं और ये 1 जून 2024 तक जारी रहेंगे।

कितने चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं?

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं।

मतदाता को क्या जानकारी प्राप्त करनी चाहिए?

मतदाता को अपने नाम की पुष्टि, मतदान बूथ, निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों, निर्वाचन की तारीख एवं समय और पहचान-पत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

चुनाव के नतीजे कब आएंगे?

चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे।

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola