LIC में जमा करोड़ों रुपये में से आपका हिस्सा कितना है? ऐसे करें चेक और क्लेम!

Published by :Rajeev Kumar
Published at :11 Apr 2025 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
lic-unclaimed-money-check-claim-guide

lic unclaimed money check claim guide

LIC के पास ₹21,000 करोड़ से ज्यादा की बिना क्लेम की गई रकम पड़ी है. कहीं इसमें आपका हिस्सा तो नहीं? जानिए कैसे चेक करें और पैसे क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

क्या आपको पता है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास लाखों ऐसे पॉलिसीधारकों का पैसा जमा है, जिन्होंने अपनी पॉलिसी को मैच्योर होने के बाद क्लेम ही नहीं किया? यह रकम करीब 21,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है. हो सकता है इस रकम में आपका या आपके परिवार का भी हिस्सा हो!

कौन-कौन लोग क्लेम कर सकते हैं?

जिनकी एलआईसी पॉलिसी मैच्योर हो चुकी है, लेकिन क्लेम नहीं किया गया

जिनकी मृत्यु के बाद नॉमिनी ने क्लेम नहीं किया

जिनका पैसा पॉलिसी लैप्स होने के बावजूद एलआईसी के पास पड़ा हुआ है

ऐसे करें चेक — कहीं आपका नाम तो नहीं?

एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं

“Unclaimed Amounts” या “Claim Your Money” सेक्शन में जाएं

नाम, जन्मतिथि या पॉलिसी नंबर डालकर सर्च करें

अगर आपकी पॉलिसी से जुड़ी कोई रकम है, तो वह डिटेल्स में दिख जाएगी

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: AC खरीदने जा रहे हैं? जानिए 1 टन, 1.5 टन और 2 टन एसी का क्या मतलब होता है

ऐसे करें क्लेम

अपने नजदीकी एलआईसी ऑफिस जाएं

आधार कार्ड, पैन कार्ड, पॉलिसी डॉक्युमेंट और बैंक डिटेल्स साथ ले जाएं

फॉर्म भरें और डॉक्युमेंट सबमिट करें

वेरिफिकेशन के बाद पैसा सीधे आपके खाते में भेज दिया जाएगा

क्यों जरूरी है यह जानकारी?

भारत में करोड़ों लोग आज भी अपनी बीमा पॉलिसी के फायदों से अनजान हैं. कई बार परिवार वालों को पता ही नहीं चलता कि किसी सदस्य की एलआईसी पॉलिसी थी. यही कारण है कि हजारों करोड़ रुपये यूं ही पड़े हैं.

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें. हो सकता है किसी का छूटा हुआ हक उसे वापस मिल जाए!

यह भी पढ़ें: Smartphone Care Tips: गर्मियों में ओवरहीटिंग से फट सकता है स्मार्टफोन, ये टिप्स बचाएंगे जान और माल

यह भी पढ़ें: YouTube वीडियो देखते समय बार-बार परेशान करते हैं Ads? बिना एक रुपये खर्च किए जानें कैसे पाएं इनसे छुटकारा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola