iPhone जैसे एक्शन बटन वाले देसी फोन की सेल शुरू, 50MP कैमरा और VayuAI जैसे मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 25 Nov 2025 1:14 PM

विज्ञापन

लावा अग्नि 4 की सेल शुरू/ फोटो - अमेजन

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर आज से देसी मॉडल Lava Agni 4 की सेल शुरू हो गई है. इस मॉडल में iPhone जैसा एक्शन बटन दिया गया है. साथ ही इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा, MediaTek प्रोसेसर और कई सारे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

Lava Agni 4 Sale Starts: अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन वाली खूबी बजट स्मार्टफोन में चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Lava Agni 4 अच्छा ऑप्शन है. भारत की देसी कंपनी LAVA की नयी मॉडल Lava Agni 4 की सेल आज से शुरू हो गई है. स्टाइलिश डिजाइन, iPhone जैसा एक्शन बटन, बढ़िया फ्रंट कैमरा और VayuAI के साथ लॉन्च हुए Lava Agni 4 को कंपनी ने बजट रेंज में लॉन्च किया है. वहीं, पहली सेल पर इस मॉडल पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी बजट में बढ़िया फ्लैगशिप मॉडल वाले फीचर्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जानिए यहां इस मॉडल की सेल और फीचर्स से जुड़े सारे डिटेल्स.

Lava Agni 4 की कीमत क्या है?

Lava के ऑफिशियल साइट के अलावा यह नया मॉडल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर उपलब्ध है. इस मॉडल को कंपनी ने बस एक ही वेरिएंट 8GB+256GB में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें, तो यह मॉडल अमेजन पर 24,999 रुपये में लिस्टेड है. हालांकि, इस मॉडल पर आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे आप किसी भी बैंक क्रेडिट कार्ड से इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में बैंक डिस्काउंट के साथ आप Lava Agni 4 को सिर्फ 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

अमेजन पर lava agni 4 की कीमत

Lava Agni 4 में क्या है खासियत?

Lava Agni 4 में iPhone जैसा एक कस्टमाइजेबल Action Key भी दिया गया है, जिसे आप शॉर्ट, डबल और लॉन्ग प्रेस जैसे 100 से ज्यादा तरीकों से सेट कर सकते हैं. इसकी मदद से आप कैमरा, टॉर्च, वाइब्रेशन मोड, ऐप्स और कई जरूरी फीचर्स को एक झटके में ऑन कर सकते हैं.

Lava Agni 4 में क्या है फीचर्स?

डिस्प्ले: Lava Agni 4 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल का डिस्प्ले वेट टच को सपोर्ट करता है. इसके अलावा धूल और पानी के हल्के-फुल्के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दिया गया है. साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass की सेफ्टी भी दी गई है.

प्रोसेसर: Lava ने अपने नये मॉडल Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 5G का प्रोसेसर दिया है, जो 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है. यह फोन Android 15 पर रन करता है, जिसमें 3 साल के Android अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट आपको मिलेंगे.

कैमरा: Lava Agni 4 में OIS सपोर्ट के साथ डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरे 4K 60FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं.

बैटरी: Lava Agni 4 में 66W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15R के इंडिया लॉन्च डेट से उठा पर्दा, साथ में OnePlus Pad Go 2 भी मारेगा एंट्री

यह भी पढ़ें: बजट रेंज में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला सस्ता Moto G57 Power, जानिए इसके तगड़े फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola