JioHotstar ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बना दिया रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं कर पाया ऐसा
Jio Hotstar Champions Trophy 2025 Viewership
Jio Hotstar Champions Trophy 2025 Viewership: भारत में डिजिटल मनोरंजन की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, जियो हॉटस्टार का यह नया रिकॉर्ड भविष्य में लाइव स्ट्रीमिंग के और अधिक विस्तार की ओर इशारा करता है.
JioHotstar Champions Trophy 2025 Viewership: जियो हॉटस्टार ने आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान 540 करोड़ से अधिक व्यूज दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया. इस टूर्नामेंट को दर्शकों ने 11,000 करोड़ मिनट तक स्ट्रीम किया, जो भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.
JioHotstar Champions Trophy 2025 Viewership: रिकॉर्डतोड़ दर्शक संख्या
जियो हॉटस्टार के डिजिटल सीईओ, किरण मणि, ने लिंक्डइन पर साझा किया कि इस टूर्नामेंट के दौरान एक समय में 6.12 करोड़ लोग लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे. यह संख्या भारत में डिजिटल स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग के बढ़ते प्रभाव को दिखाती है.
JioHotstar Champions Trophy 2025 Viewership: फाइनल मैच ने रचा इतिहास
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले को 124.2 करोड़ बार देखा गया, जो इसे भारतीय डिजिटल स्ट्रीमिंग इतिहास के सबसे अधिक देखे जाने वाले खेल आयोजनों में शामिल करता है. भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
JioHotstar Champions Trophy 2025 Viewership: पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
जियो हॉटस्टार ने अपने नए रिकॉर्ड के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार द्वारा बनाये गए 5.9 करोड़ पीक व्यूअरशिप के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान बना था. यह उपलब्धि जियो हॉटस्टार की तकनीकी क्षमता और भारत में डिजिटल स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग की बढ़ती मांग को दर्शाती है.
भारत में डिजिटल मनोरंजन की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, जियो हॉटस्टार का यह नया रिकॉर्ड भविष्य में लाइव स्ट्रीमिंग के और अधिक विस्तार की ओर इशारा करता है.
यह भी पढ़ें: Jio का होली धमाका: 100 रुपये में 5GB डेटा और 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










